अक्षय कुमार बनाएंगे नीरज चोपड़ा की बायोपिक? फैंस ने शेयर की भाला फेंकते हुए अक्षय की तस्वीरें

आज पूरा देश गर्व से फूला नहीं समा रहा है, इसका कारण है जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा। जैवलिन थ्रोअर नीजर चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता, इसकी खुशी सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने इसकी खुशियां मनाईं। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है। इस कारनामे के तुरंत बाद बॉलीवुड गलियारे में नीरज चोपड़ा पर बायोपिक बनाने की चर्चा चल पड़ी।

इंडस्ट्री में इन दिनों बायोपिक का खूब चलन चल रहा है, एम एस धोनी, 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर, मैरी कॉम, मिल्खा सिंह से लेकर तमाम खिलाड़ियों पर फिल्में बनी है।वहीं नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने के तुंरत बाद उनके जीवन पर फिल्म बनाने की होड़ भी चल पड़ी। सोशल मीडिया पर तो फैंस ने इस रोल के लिए हीरो को भी चुन लिया।

Akshay Kumar

दरअसल नीरज चोपड़ा के साथ साथ अक्षय कुमार भी ट्रेंड करने लगे। नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने के बाद बॉलीवुड गलियारों में खबरें आने लगी कि अक्षय कुमार ने नीरज चोपड़ा पर बायोपिक बनाने के राइट्स खरीद लिए हैं। हालांकि फिलहाल ये महज अफवाहें हैं। लेकिन रोचक बात तो ये है कि फैंस ने अक्षय कुमार की मीम्स व तस्वीरें शेयर करने लगे।

अक्षय कुमार की फैंस ने कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की और कहने लगे कि अक्षय कुमार तो नीरज चोपड़ा की बायोपिक बनाने की तैयारी भी करने लगे हैं। फैंस ने इस विषय को लेकर कई तरह के मीम्स शेयर किए, आइए आपको भी दिखाते हैं कि अक्षय कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर किस प्रकार की चर्चा चल रही है।

अक्षय कुमार को लेकर तुरंत आने लगी अफवाहें

अक्षय कुमार को लेकर तुरंत आने लगी अफवाहें

अक्षय कुमार को लेकर कई लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि उन्होंने नीरज चोपड़ा पर फिल्म बनाने के लिए राइट्स खरीद लिए हैं। अक्षय कुमार बॉलीवुड में इकलौते स्टार हैं जो बैक टू बैक फिल्में साइन करते हैं और उन्हें निपटाते हैं। ऐसे में फैंस ने अक्षय कुमार का नाम लेना शुरू कर दिया।

भाला फेंकते नजर आए अक्षय कुमार

भाला फेंकते नजर आए अक्षय कुमार

अक्षय कुमार को लेकर फैंस ने मीम्स भी शेयर किए। इस तरह अक्षय कुमार की तस्वीर को एडिट करके फैंस ने भाला फेंकते हुए खिलाड़ी की तस्वीर शेयर की।

अक्षय कुमार और नीरज चोपड़ा

अक्षय कुमार और नीरज चोपड़ा

ट्विटर यूजर्स ने अक्षय कुमार की पुरानी तस्वीर खोजकर इस तरह के मीम्स शेयर किए।

नीरज चोपड़ा खुद निभाएं अपना किरदार

नीरज चोपड़ा खुद निभाएं अपना किरदार

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, हमें अक्षय कुमार या कोई एक्टर नहीं चाहिए, हम चाहते हैं कि खुद नीरज चोपड़ा अपना किरदार निभाए।

नीरज चोपड़ा की बायोपिक में करने के लिए लड़े जॉन-अक्षय

नीरज चोपड़ा की बायोपिक में करने के लिए लड़े जॉन-अक्षय

नीरज चोपड़ा की बायोपिक की चर्चा करते करते कुछ यूजर्स ने ट्रोल भी किया। एक मीम शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम इस तरह नीरज चोपड़ा की बायोपिक को लेकर लड़ते नजर आए।

नीरज चोपड़ा इकलौते एक्टर अक्षय कुमार को करते हैं फॉलो

नीरज चोपड़ा इकलौते एक्टर अक्षय कुमार को करते हैं फॉलो

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ये भी दावा किया किनीरज चोपड़ा सोशल मीडिया पर सिर्फ इकलौते एक्टर अक्षय कुमार को फॉलो करते हैं।

एक और लुक देखिए अक्षय कुमार का

एक और लुक देखिए अक्षय कुमार का

अक्षय कुमार की जेवलिन फेंकते हुए ऐसी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस ने वायरल की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X