ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई 'मिशन मंगल'- बन रहे हैं ऐसे मजेदार MEMES
अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू की मल्टीस्टारर फिल्म मिशन मंगल का ट्रेलर लांच हो चुका है और कोई शक नहीं कि यह एक दमदार फिल्म साबित होगी। जगन शक्ति के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत के मंगलयान मिशन पर बनी है। ट्रेलर को लेकर लोगों से बेहतरीन रिस्पॉस आ रहा है और फैंस ने तो फिल्म को सुपरहिट करार दे दिया है। लेकिन वहीं ट्रेलर रिलीज के साथ ही मिशन मंगल पर बनी मीम्स भी सोशल मीडिया पर छा चुकी है। देशभक्ति के भाव से लबरेज मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
फिल्म के ट्रेलर लांच पर निर्माता ने कहा कि मिशन मंगल एक ऐसी फिल्म है, जिसे हर भारतीय देखना चाहेंगे। ये फिल्म हर वर्ग के लिए है.. चाहे बच्चे हों, युवा हों या उम्रदराज़.. मिशन मंगल सभी को प्रभावित करेगी। फिल्म में मंगल मिशन को काफी इंटरटेनिंग तरीके से दिखाया गया है, जिससे दर्शक के बीच उत्सुकता बनी रहेगी। अक्षय कुमार समेत सभी स्टारकास्ट ने कहा कि इस फिल्म से जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है। खास बात है कि 15 अगस्त 2019 को ही ईसरो (ISRO) को 50 साल पूरे होंगे।


Click it and Unblock the Notifications