#JustIN: शाहरूख खान के नाम का बड़ा तेज़ वाला धमाका हो गया है
शाहरूख खान फैन्स ट्विटर पर 32 मिलियन फॉलोअर्स का जश्न मना रहे हैं। यानि कि फिलहाल 32 मिलियन SRKIANS हो चुके हैं जो हर वक्त शाहरूख खान के साथ खड़े रहने को तैयार हैं।
दिलचस्प ये है कि पिछले साल ये संख्या 31 मिलियन थी। यानि कि एक ही साल में शाहरूख के फैन्स की संख्या, 1 मिलियन बढ़ गई।

विदेश की एक यूनिवर्सिटी में स्पीच देते समय शाहरूख ने कहा कि अगर मैं इस चेहरे के साथ 25 साल तक राज कर सकता हूं तो कोई भी कुछ भी कर सकता है।
शाहरूख खान, मतलब बादशाह, रोमांस का। परदे पर शाहरूख ने जो किया वो शायद ही किसी ने किया है और शायद ही शायद कोई दोबारा कर पाए। टैलेंट के नाम पर अगर रोमांस को किसी ने परदे पर शिद्दत से उतारा है तो वो शाहरूख खान हैं।
और इस काम में कोई उनके आस पास भी नहीं टिक सकता। शाहरूख का ये कॉन्फिडेंस ही है कि आज तक बॉलीवुड को उसका दूसरा शाहरूख खान नहीं मिल पाया -


Click it and Unblock the Notifications
