30 Years: सलमान खान के साइड रोल की एंट्री ही सुलतान स्टाईल में हुई
सलमान खान फैन्स काफी खुश हैं क्योंकि अब आधिकारिक रूप से उन्हें बॉलीवुड में 30 साल हो चुके हैं। ये जश्न मन रहा है उनकी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी है के 30 साल पूरे होने की खुशी में।
गौरतलब है कि सलमान खान ने रेखा और फारूख शेख की इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था जहां रेखा उनकी भाभी बनी थीं। हालांकि उन्हें प्रॉपर लॉन्च दिया सूरज बड़जात्या की फिल्म मैंने प्यार किया ने। बीवी हो तो ऐसी 1988 में रिलीज़ हुई थी।

इसके बाद 1989 में मैंने प्यार किया आई और सलमान खान को नया नाम मिल गया - प्रेम। इसके बाद वो अलग अलग किरदारों में दिखते रहे और फिर अचानक उनका नया जन्म हुआ दबंग खान के नाम से। उनका चुलबुल पांडे लोगों के मन में घर बना गया।
[#NotJoking: "50 ही का हूं...जब बच्चे हो सकते हैं...तो बच्चे गोद क्यों लूं!" - सलमान]
काफी पहले एक इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया कि पहले वो काफी मस्तमौला थे लेकिन एक बार उन्होंने देखा कि उनके पापा कितनी मेहनत कर रहे हैं, इतने बच्चों को अच्छी तामील देने के लिए। उस दिन के बाद सलमान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा, और जितनी हो सकती थी उतनी मेहनत की।
30 सालों में सलमान ने आज तक कोई छुट्टी नहीं ली है। जानिए सलमान के स्ट्रगल की दास्तान -


Click it and Unblock the Notifications