..................... Twitter celebrates 16 years of Priyanka Chopra with an adorable thread - Hindi Filmibeat

#16YearsaAgo: प्रियंका चोपड़ा के डेब्यू का मन रहा है जश्न, जब प्रियंका को पहली बार देखा...

ट्विटर आज प्रियंका चोपड़ा के डेब्यू की खुशी मना रहा है और इसलिए ट्विटर पर चल रहा है एक थ्रेड - #WhenIFirstSawPriyanka यानि कि जब मैंने पहली बार प्रियंका को देखा।

इस थ्रेड में लोग प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी यादें साझा कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका ने आज से 16 साल पहले, तमीज़ाह नाम की तमिल फिल्म में एक्टर विजय के साथ डेब्यू किया था।

twitter-celebrates-16-years-priyanka-chopra-with-an-adorable-thread

ये उनके बॉलीवुड डेब्यू से पहले की बात है। इसके बाद उन्होंने हीरो - स्टोरी ऑफ अ स्पाई के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इसी साल उनकी एतराज़ भी रिलीज़ हुई।

दरअसल, प्रियंका ने जो पहली बॉलीवुड फिल्म साइन की थी वो थी अक्षय कुमार - लारा दत्ता स्टारर एतराज़ लेकिन फिल्म थोड़ी पोस्टपोन हो गई और इसी दौरान प्रियंका की हीरो - स्टोरी ऑफ अ स्पाई रिलीज़ हो गई। ये दोनों ही फिल्में एक के बाद एक 2003 में रिलीज़ हुईं।

जब प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में एंट्री ली तो प्रीती ज़िंटा उस समय की सबसे बड़ी स्टार थीं। प्रियंका ने हीरो - स्टोरी ऑफ अ स्पाई में प्रीती ज़िंटा के साथ ही काम किया था। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा सेकंड लीड थीं।

2003 में जहां प्रियंका ने डेब्यू किया था वहीं प्रीती ज़िंटा उस साल की सबसे बड़ी दो फिल्मों - कल हो ना हो और कोई मिल गया का हिस्सा थीं।

लेकिन 2004 में प्रियंका चोपड़ा ने सबको चौंका दिया। उन्होंने ऐतराज़ नाम की फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ काम किया। फिल्म की विलेन थीं प्रियंका चोपड़ा। उनकी परफॉर्मेंस ने हर किसी को हैरान कर दिया।

इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को बेस्ट एक्टर इन अ निगेटिव लीड का फिल्मफेयर अवार्ड मिला और इस अवार्ड के लिए प्रियंका ने चार लोगों को टक्कर दी।

प्रियंका के साथ, इस कैटेगरी में युवा के लिए अभिषेक बच्चन, खाकी के लिए अजय देवगन, धूम के लिए जॉन अब्राहम और मैं हूं ना के लिए सुनील शेट्टी को नॉमिनेट किया गया था। लेकिन अवार्ड प्रियंका ने अपने नाम किया।

तब से आज तक प्रियंका चोपड़ा, कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ती गईं। मधुर भंडारकर की फैशन और उमंग कुमार की मैरी कॉम ने बॉलीवुड में उनका स्तर काफी ऊंचा कर दिया।

इसके अलावा, प्रियंका को एबीसी के सीरीज़ क्वांटिको ऑफर हुआ और फिर प्रियंका ने पीछे मुड़कर देखा नहीं। वो बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार बन गईं।

एक बात जो प्रियंका चोपड़ा को सबसे अलग लाकर खड़ा कर देती है वो है उनका बेबाकपन। उन्होंने कई बार इतने बोल्ड बयान दिए कि लोगों की बोलती ही बंद हो गई। देखिए प्रियंका के ऐसे ही कुछ बयान -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X