बॉलीवुड-हॉलीवुड में भी ओबामा की जीत पर जश्न
बैंगलोर। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चुनाव जीतकर दोबारा इतिहास रच दिया है, बराक ओबामा दोबारा से अमेरिका के राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी को भारी अंतर से हराया। ओबामा की जीत के जश्न में इस समय अमेरिका समेत भारत भी शामिल है। जैसे ही बराक ओबमा की जीत की खबर टीवी चैनलों पर प्रसारित हुई वैसे ही ओबामा को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। जिसमें बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। बॉलीवुड औऱ हॉलीवुड की चुनिंदा हस्तियों ने बराक ओबामा को ट्विटर पर ढेरों बधाईयां दी है।
ज्योतिषियों औऱ सर्वेक्षणों ने तो बराक ओबामा को पहले ही अमेरिका का विनर घोषित कर दिया गया था जो कि आज सही साबित हुआ। लोगों का कहना है कि ओबामा की इस जीत के पीछे उनकी मेहनत है और सच्चाई है। अमेरिका से लेकर भारत तक और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक लोग ओबामा की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि करिश्माई व्यक्तित्व, शांत, तीव्र बुदि औऱ कोमल हृद्य वाले नेता हैं बराक ओबामा। वो लोगों की भावनाओं की कद्र करते हैं इसलिए लोगों ने उन पर दोबारा से भरोसा जताया है।
आईये आपको तस्वीरों के जरिये बताते हैं कि ट्विटर पर किसने क्या लिखा?


Click it and Unblock the Notifications