करण ने किया राज कपूर के नाती का बॉलीवुड में स्वागत..ट्विटर पर लग गई क्लास
ट्विटर पर करण जौहर ने राज कपूर के नाती आदर जैन का स्वागत किया और ट्विटर पर उनकी क्लास लग गई।
ऐसा लगता है नेपोटिज्म कंट्रोवर्सी इतनी आसानी से कऱण जौहर का पीछा नहीं छोड़ने वाली है। दरअसल हुआ यूं कि करण जौहर ने आदर जैन का बॉलीवुड में स्वागत किया और उनके लिए ट्विट भी किया। लेकिन ट्विटर को ये हजम नहीं हुई और करण जौहर की क्लास लग गई।
करण जौहर ने ट्विटर पर आदर की तारीफ क्या की ट्विटर पर सबने करण जौहर को परिवार वाद का बढ़ावा देने वाला भी कहा। ये भी कहा कि कंगना रनौत सही कहती थीं कि करण जौहर परिवार वाद को बढ़ावा देते हैं। देखिए क्या ट्विट किया था करण जौहर ने।

आपको याद दिला दें कि कॉफी विद करण में कंगना रनौत ने करण जौहर को परिवारवाद का झंडा लहराने वाला बोला था। इसके बाद जो नेपोटिज्म पर कंट्रोवर्सी शुरू हुई आज तक खत्म नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications















