ऋतिक रोशन को ट्विटर पर मिल रही हैं गालियां...हरकत भी ऐसी ही है!
ऋतिक रोशन को ट्विटर पर लोग जमकर कोस रहे हैं और उनकी हरकत ही ऐसी थी। और ऋतिक रोशन के साथ एक और हीरोईन सेलिना जेटली को भी लोग भला बुरा कह रहे हैं और वजह है इन दोनों का खुद का प्रचार करने की इंतहा होना।
[#Exclusive: अक्षय कुमार के रूस्तम ट्रेलर पर ऋतिक का REACTION!]
सब जानते हैं कि कल इस्तांबुल एयरपोर्ट पर एक आतंकी हमला हुआ जहां कई लोगों की जान गई और कई अभी भी मौत से जूझ रहे हैं। जहां पूरा विश्व इसकी निंदा कर रहा था वहीं ऋतिक रोशन और सेलिना जेटली ने भी इस घटना की निंदा की।
[केवल घमंडी और बिगड़ैल हैं सलमान....आज साबित हो ही गया]
लेकिन मरने वालों की आत्मा की शांति से पहले ये दोनों ही लोग अपने आपको ऊंचा उठाना नहीं भूले और ट्विटर पर आप किसी से भी बच नहीं सकते।

ऋतिक रोशन ने ट्वीट किया कि कैसे वो इस्तांबुल एयरपोर्ट पर एक दिन और फंसे रहते लेकिन उन्होंने घर लौटने का फैसला ले लिया भले ही इकोनॉमी में सफर करना पड़े। अब ऋतिक की इस बात को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर उन्हें कोसा।
वहीं सेलिना जेटली ने लिखा कि वो इस एयरपोर्ट पर एक महीने पहले आई थीं जब उन्हें किसी चीज़ का अवार्ड मिलना था। उन्होंने ये बताना ज़रूरी समझा कि हाल ही में उन्हें एक अवार्ड मिला। इसके बाद तो लोगों ने जमकर इन दोनों स्टार्स को सुनाया।


Click it and Unblock the Notifications













