ट्विंकल की अपनी लाइफ है वो लेकिन हां वो मेरे लिए लकी रही हैं- अक्षय

Twinkle was always been lucky for Akshay Kumar
कहते हैं कि हर एक सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है। बॉलीवुड में भी कई कलाकारों पर ये कहावत सच साबित हुई है। हाल ही में खुद अक्षय कुमार ने भी ये बात एक्सेप्ट की है कि उनके सफल करियर के पीछे उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना का हाथ रहा है। साथ ही अक्षय कुमार ने ये भी कहा है कि ट्विंकल खन्ना ने हमेशा ही उनका साथ दिया है चाहे वो दुख हो या फिर सुख। जिंदगी के हर मोड़ पर एक सच्ची जीवन संगिनी बनकर वो खड़ी रही हैं। लेकिन जब अक्षय से पूछा गया कि क्या ट्विंकल कभी उन्हें ऑफर की जाने वाली फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ती हैं तो अक्षय ने कहा कि ट्विंकल की अपनी भी एक जिंदगी है और उन्होंने कभी भी अक्षय की फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ने में अपनी रुचि नहीं दिखाई।

अक्षय कुमार आजकल अपनी फिल्म हॉलीडे को प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने मीडिया से जुड़े सवालों के जवाब दिये और उसी दौरान उनसे हमने पूछा कि अक्षय ऐसा कहते हैं कि हर कामयाब आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है। क्या आपके सफल करियर के पीछे आप ट्वविंकल का हाथ मानते हैं और क्या वो आपकी फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ती हैं। इसपर अक्षय कुमार का जवाब था - इस कहावत का ये मतलब नहीं कि वो बैठकर आपकी स्क्रिप्ट पढ़ें। वो कभी भी मेरी स्क्रिप्ट नहीं पढ़तीं, उनकी खुद की जिंदगी है और वो कभी भी स्क्रिप्ट पढ़ने में इंटरेस्टेड नहीं रहीं। लेकिन हां वो मेरे लिए लकी रही हैं।

अक्षय कुमार को बॉलीवुड में प्लेब्वॉय कहा जाता था। हर एक एक्ट्रेस जिसके भी साथ अक्षय काम करते थे उनका नाम जोड़ा जाता था। यहां तक कि ट्विंकल खन्ना से शादी के बाद भी कभी प्रियंका चोपड़ा तो कभी कोई और अक्षय कुमार के साथ रिलेशन को लेकर चर्चा में रहती थीं। लेकिन ट्विंकल खन्ना ने अपनी शादी को बिखरने नहीं दिया। बहुत ही सूझबूझ और समझदारी दिखाते हुए उन्होंने अपने इस रिश्ते को कायम रखा और आज भी ये कपल बॉलीवुड की हसीन और सफल जोड़ियो में से है।

ट्विंकल खन्ना अक्षय के लिए लकी रही ये बात भी सच है। ट्विंकल के जिंदगी में आने के बाद से अक्षय की किस्मत ने भी पलटा खाया और आज अक्षय बॉलीवुड के उन स्टार्स में शामिल हैं जिनकी फिल्में सिर्फ उनके नाम से बॉक्स ऑफिस पर चल जाया करती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X