'नानी मुस्लिम थीं, पंडित जी ने कब्रिस्तान जाकर छुए थे पैर..' ट्विंकल खन्ना के खुलासों से उड़े लोगों के होश

Twinkle Khanna on Grandmother: ट्विंकल खन्ना ने अपने परिवार और खानदानर को लेकर कुछ खुलासे हाल ही में किए हैं जो कि काफी हैरान करने वाले हैं। राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना का कहना है कि वो बचपन में मस्जिद जाया करती थीं।

Twinkle Khanna

इसके पीछे एक बड़ा खुलासा भी किया है कि वो ऐसा क्यों करती थीं। दरअसल ट्विंकल खन्ना ने खुलासा किया कि उनके नाना पंजाबी हिंदू थे जबकि उनकी नानी मुसलमान थीं। यही कारण है कि ट्विंकल खन्ना अपनी नानी के साथ अक्सर मस्जिद जाती थी। जी हां, डिंपल कपाड़िया की मां का नाम बेट्टी कपाड़िया था जो कि एक मुस्लिम थीं और इस्माइली खोजा समुदाय से थीं।

पंडिंत जी ने कब्रिस्तान में छुए पैर

ट्विंकल खन्ना इस दौरान बीबीसी से बात कर रहीं थीं और पहली बार इतना बड़ा खुलासा किया गया है। इस दौरान उनका कहना था कि, ''मेरी परवरिश हिन्दू और मुस्लिम दोनों धर्मों को मानते हुए उनके बीच हुई है। मैं सभी धर्मो का आदर करता हूं और मंदिर मस्जिद हर जगह जाती हूं''।

ट्विंकल खन्ना ने एक चौकाने वाला खुलासा किया और कहा कि, ''नानी के देहांत के बाद उनको कब्रिस्तान में दफनाया गया था। इस दौरान जो उनके घर के पंडित थे वो नानी की कब्र पर गए थे और उनके पैर छुए थे। ये सब देखकर लगता है कि भारत की विविधता और सद्भाव का प्रतीक था।'' ट्विकल खन्ना का ये खुलासा अब चर्चा में है और लोग इसको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं।

अक्षय कुमार से शादी

ट्विंकल खन्ना ने कई फिल्मों में शानदार काम किया है लेकिन उनको उस तरह की कामयाबी नहीं मिली जिसकी वो हकदार थीं। पिता, मां और पति सभी शानदार एक्टर हैं लेकिन अभिनेत्री को सफलता नहीं मिली। ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार को अपना हमसफर बनाया है और राजेश खन्ना काफी खुश थे कि बेटी ने एक आउटसाइडर यानि अक्षय कुमार को चुना था।

More from Filmibeat

Read more about: twinkle khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X