ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार को दी सलाह - 25 करोड़ का दान करने से पहले सोच लो, मिला जवाब
इस समय देश कोरोना वायरस से लड़ने की कोशिश कर रहा है और इस लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहायता करने के लिए अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रूपये की राशि कोरोना राहत कोष में दान की। हर जगह अक्षय की खूब तारीफ हुई।
लेकिन अहम सवाल पूछा ट्विंकल खन्ना ने। अक्षय कुमार की पत्नी ने उन्हें कहा कि वो इतनी बड़ी राशि दान करने से पहले एक बार सोच लें। क्योंकि इस कठिन समय में अपनी पूंजी बचाकर रखना ज़रूरी हो सकता है।

ट्विंकल खन्ना ने एक ट्वीट करते हुए लिखा - अक्षय के जवाब पर मुझे गर्व है। अक्षय का कहना था - जब मैंने शुरू किया तो मेरे पास कुछ भी नहीं था, आज मैं उस जगह पर हूं जहां मेरे पास सब कुछ है तो मैं उनकी मदद करने से पीछे कैसे हटूं जिनके पास फिलहाल कुछ नहीं हैं।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने ट्वीट करके बताया था कि ये वो समय है जब किसी की ज़िंदगी से ज़्यादा और कुछ भी ज़रूरी नहीं है। इसलिए हमें सबकुछ करना चाहिए, जो भी हम कर सकते हैं। मैं वादा करता हूं कि मैं नरेंद्र मोदी के सहायता कोष में 25 करोड़ रूपये का दान करूंगा। आइए मिलकर लोगों की ज़िंदगी बचाएं। जान है तो जहान है।
इसके बाद लोगों ने अक्षय कुमार के इस कदम की जमकर तारीफ की -


Click it and Unblock the Notifications
