इस सुपरस्टार की पत्नी चाहती है भागकर शादी कर लें उनके बच्चे, नाम जानकर दंग रह जाएंगे आप

हमारे समाज में जब कोई लड़का या लड़की भागकर शादी करते हैं तो उसको सही नहीं मानते हैं। कोई मां बाप नहीं चाहते हैं कि उनके बच्चे ऐसा कोई कदम उठाएं। लेकिन आपको पता चले कि एक ऐसे मां भी है जो कि चाहती है कि उनके बच्चे भागकर शादी कर लें, तो आपको रिएक्शन क्या होगा।
जाहिर है कि किसी को भी झटका लगेगा। लेकिन ये बात सच है। एक सुपरस्टार की बेटी और बीवी ने इस अजीब से इच्छा को जाहिर किया है। ये कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना हैं। ट्विंकल राजेश खन्ना की बेटी हैं और अक्षय कुमार की पत्नी हैं।
उन्होने कहा है कि वो चाहती हैं कि बच्चे भागरकर शादी करें। इसके पीछे उनका एक अलग ही लॉजिक है। अपनी बेबाक राय को लेकर मशहूर ट्विंकल ने टाइम्स ऑफ इंडिया के कॉलम में लिखा, ''मेरा बहन ने मेरे विचारों में काफी सवाल पैदा कर दिए, अनंत राधिका की शादी का लेवल काफी ऊपर हो चुका है।
इसपर मैने कहा कि मैं नीता भाभी की तरह डांस नहीं कर सकती हूं।'' इसके अलावा टीना ने लिखा, ''मैं और मेरे पति मुश्किल से रात 10 बजे तक जागते हैँ। हमें अगर 20 लोगों के लिए पार्टी होस्ट करना पड़ती है तो हम पागल हो जाते हैं। अगर मेरे बच्चे खुश रहना चाहते हैं तो वो भाग जाएं।''
इसके अलावा ट्विंकल खन्ना ने कोरोना काल का जिक्र किया था और लिखा था कि, डांस करने की कोशिश करने पर वो गिर गई थीं और उनको पैर फ्रैक्चर हो गया था। ट्विंकल खन्ना का ये स्टेटमेंट अब खबरों का हिस्सा है। हालांकि उन्होने ये बात पूरी तरह से मजाक में कही थी।
देखने वाली बात होगी कि ट्विंकल खन्ना के इस लेख पर अक्षय कुमार किस तरह से रिएक्ट करते हैँ। गौरतलब है कि अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग के बाद लोग हैरान हैं। इस प्री-वेडिंग में करीब 1000 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। देश दुनिया के तमाम सितारे इस मौके पर जामनगर पहुंचे थे।


Click it and Unblock the Notifications