ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार को किया ट्रोल- पैसे कमाने के लिए ये कर रहे हैं सुपरस्टार- मजेदार VIDEO
इस साल अक्षय कुमार बॉलीवुड के एकमात्र अभिनेता हैं, जिनका नाम फोर्ब्स के सबसे ज्यादा कमाने वाले टॉप 100 सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शामिल था। ऐसे में ट्विंकल खन्ना ने अक्षय को ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ा और एक वीडियो शेयर किया है। इस मजेदार वीडियो में अक्षय कुमार 100 पाउंड जीतने के लिए खंभे से लटके नजर आ रहे हैं।
ट्विंकल खन्ना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- अक्षय फोर्ब्स लिस्ट में नाम आने के बाद भी खुश नहीं हैं और अब वो ये 100 पाउंड भी जीतना चाहते हैं। बता दें, अक्षय कुमार इन दिनों फैमिली के साथ वेकेशन पर हैं।

एक्शन में माहिर अक्षय कुमार के लिए छलांग लगाना, आग से निकल जाना, पोल से लटक जाना.. कोई मुश्किल स्टंट नहीं। लेकिन यह वीडियो काफी मजेदार है, जहां अक्षय 100 पाउंड जीतने के लिए ज्यादा से ज्यादा देर तक पोल से लटके हैं। फैंस ने तो वीडियो पर कमेंट करते हुए यहां तक पूछा है कि अक्षय ने चैलेंज जीत लिया या नहीं? सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
बहरहाल, फिल्मों की बात करें तो 15 अगस्त को अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म मिशन मंगल रिलीज होने वाली है। वहीं, दिवाली पर आएगी हाउसफुल 4.. जबकि साल के अंत में 27 दिसंबर को रिलीज हो रही है- गुड न्यूज। इस फिल्म में अक्षय के साथ करीना कपूर नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications