ट्विंकल खन्ना ने शेयर की छोटी बहन की तस्वीर..सालों बाद आईं नजर
ट्विंकल खन्ना इन दिनों पूरी तरह सेलिब्रेशन के मूड में हैं। जी हां दरअसल ट्विंकल खन्ना की छोटी बहन रिंकी खन्ना इन दिनों भारत आई हुई हैं और साथ ही उनका जन्मदिन भी था। रिंकी खन्ना एक समय में बॉलीवुड में डेब्यू के बाद काफी तारीफें बटोरी थीं।
[Latest: सलमान खान की 'टाईगर जिंदा है'.. धमाकेदार एक्शन.. फटाफट शूटिंग खत्म!]
उन्होंने प्यार में कभी कभी, जिस देश में गंगा रहता है, झंकार बीट्स जैसी फिल्मों में काम किया है।2003 में शादी के बाद रिंकी खन्ना यूके में रहने लगी। उन्होंने बिजनस मैन समीर सरण से शादी की। वो फिलहाल दो बच्चों की मां हैं। उनके बर्थडे पर ट्विंकल खन्ना, सुजैन खान और अनु दीवान साथ नजर आए।

ट्विंकल खन्ना काले रंद के ब्लैक स्लिट ड्रेस में काफी खूबसूरत लग गई थीं तो सुजैन खान और अनु दीवान ने भी ब्लैक ड्रेस ही पहन रखी थी। इसके पहले भी ट्विंकल खन्ना ने रिंकी खन्ना की तस्वीर शेयर की थी और बताया था कि वो भारत आ रही हैं।
ऐसा लग रहा है कि ट्विंकल खन्ना इन दिनों मस्ती के मूड में हैं।वो कुछ दिन पहले ही यूरोप के टूर से वापस आई हैं। अक्षय कुमार ने खुद कहा था कि चूंकि ट्विंकल इन दिनों घूम रही हैं इसलिए वो नितारा की लंदन में गोल्ड की शूटिंग के साथ साथ बेबी सीटिंग भी कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications













