अक्षय-ट्विंकल की नई Lovey-Dovey तस्वीर..देखते रह जाएंगे आप
ट्वविंकल खन्ना ने अक्षय कुमार के साथ अपनी एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार दोनों ही सोशल मीडिया को पसंद करते हैं और काफी एक्टिव भी रहते हैं। ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर अपनी और अक्षय कुमार की एक नई तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। ट्विंकल खन्ना इसमें हैट पहने नजर आ रही हैं तो अक्षय कुमार सफेद टी-शर्ट में।
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना पूरे परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। पूरा परिवार दरअसल डिंपल कपाड़िया का 60वां जन्मदिन मनाने के लिए साथ में यूरोप के टूर पर है। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना दोनों की ये तस्वीर वाकई काफी क्यूट है।

अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा 11 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर भी लोगों ने काफी पसंद किया। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी अक्षय कुमार के इस प्रयास की काफी सराहना की है। अक्षय कुमार छुट्टियों से वापस आकर पूरी तरह फिल्म के प्रमोशन में लग जाएंगे।
बहरहाल हम तो यही उम्मीद करेंगे कि ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार अपनी हॉलिडे की ऐसी और भी तस्वीरें शेयर करते रहें।


Click it and Unblock the Notifications











