ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया बादशाह का घटिया रिव्यू: मेरे पास आज भी नाभि है, शाहरूख के पास डिंपल
Recommended Video
शाहरूख खान और ट्विंकल खन्ना स्टारर बादशाह की रिलीज़ को आज 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर ट्विंकल खन्ना ने फिल्म का एक घटिया रिव्यू शेयर किया जो हीरो के अभिनय की समीक्षा करता है और हीरोइन की नाभी और अंगों की। ट्विंकल ने ये रिव्यू शेयर करते हुए लिखा - और मुझे लगता था कि मेरी फिल्मों की तारीफ नहीं होती।
मुझे अच्छे रिव्यू मिले हैं और मेरे शरीर के अंगों को भी अच्छे रिव्यू मिले हुए हैं। मैं बता दूं कि बादशाह कपल के पास आज भी ये सब है। शाहरूख खान के पास आज भी डिंपल्स हैं और मेरे पास आज भी नाभि है। इसे भेजने के लिए शुक्रिया, मेरा दिन बन गया।

गौरतलब है कि इस रिव्यू के मुताबिक - फिल्म में अनु मलिक ने संगीत पर ठीक ठाक काम किया है। एक दो गाने गुनगुनाने लायक हैं। शाहरूख खान ने अच्छा अभिनय किया है और ट्विंकल खन्ना और उनकी नाभि ने भी जो फिल्म के शुरू से अंत तक फोकस पर थी।
गौरतलब है बादशाह एक कॉमेडी थ्रिलर थी जिसे अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के लिए शाहरूख को बेस्ट एक्टर कॉमेडी के लिए नॉमिनेट किया गया था। बादशाह ने भारत में 25 करोड़ और ओवरसीज़ में करीब 6 करोड़ की कमाई की थी।
फिल्म ने 1 करोड़ के करीब ओपनिंग की थी और 280 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई फिल्म को बॉक्स ऑफिस इंडिया ने सुपरहिट करार दिया था। वैसे जानिए 1999 में क्या कर रहे थे बाकी सितारे


Click it and Unblock the Notifications
