किसी और के साथ फिजिकल रिलेशन बनाएं अक्षय कुमार तो ट्विंकल को नहीं दिक्कत? बोलीं- रात गई बात गई

Twinkle Khanna On Physical Infidelity: बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना और काजोल इन दिनों अपने टॉक शो 'Two Much' को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में आए एपिसोड में करण जौहर और जान्हवी कपूर बतौर गेस्ट इस शो में दिखाई दिए, ऐसे में इस एपिसोड में जमकर मसाला परोसा गया। इस एपिसोड में चारों ने फिजिकल और इमोशनल चीटिंग (infidelity) पर खुलकर बातचीत की।
इस चर्चा के दौरान जान्हवी ने कहा कि उनके लिए फिजिकल चीटिंग एक बड़ा धोखा है और यह रिश्ता तोड़ने की वजह बन सकती है। वहीं ट्विंकल, काजोल और करण का मानना था कि अगर गलती हो भी जाए, तो उसे माफ किया जा सकता है।
शो के एक लोकप्रिय सेगमेंट 'This or That' में सभी से पूछा गया कि शादी में क्या ज्यादा ज़रूरी है - प्यार या कंपैटेबिलिटी? इस पर ट्विंकल और जान्हवी ने कहा कि शादी में प्यार जरूरी है, जबकि काजोल और करण का मानना था कि कंपैटेबिलिटी के बिना प्यार टिक नहीं पाता। काजोल ने कहा, "अगर पति-पत्नी में समझ नहीं है तो प्यार ज्यादा दिन नहीं टिकता।" करण जौहर का भी यही मानना था।
अगला सवाल था कि भावनात्मक बेवफाई ज्यादा बुरी है या शारीरिक? इस बार भी जान्हवी की राय बाकी तीनों से अलग थी। उन्होंने कहा कि "अगर कोई शारीरिक रूप से धोखा देता है, तो रिश्ता खत्म हो जाता है।" वहीं करण बोले, "शारीरिक बेवफाई कोई बड़ी बात नहीं।" इस पर ट्विंकल ने मुस्कराते हुए कहा, "हम 50 की उम्र में हैं, और जान्हवी अभी 20s में। वक्त के साथ सोच बदल जाती है। जो बीत गया, उस पर अटकना नहीं चाहिए।"
गौरतलब है कि ट्विंकल खन्ना की शादी 2001 में अभिनेता अक्षय कुमार से हुई थी। शादी से पहले अक्षय का नाम रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी से भी जुड़ चुका है। वहीं काजोल की शादी 1999 में अजय देवगन से हुई थी।
हाल ही में एक इंटरव्यू में काजोल ने मज़ाकिया अंदाज़ में अपनी लंबी शादी का राज बताया। उन्होंने कहा, "हम दोनों एक-दूसरे से बहुत अलग हैं। हमारी शादी इसलिए चली क्योंकि मैंने आधा सुनना और आधा भूलना सीख लिया है। खुशहाल शादी का राज यही है कि हर बात को दिल पर मत लो।"


Click it and Unblock the Notifications











