..................... Twinkle Khanna says Akshay lets me win battle words at home - Hindi Filmibeat

लड़ाई में अक्षय और ट्विंकल में किसकी होती है जीत..ट्विंकल ने किया खुलासा

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की लड़ाई में जीत किसकी होती है ये सुनकर आपको काफी मजा आएगा।

By Shweta

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कपल में से एक माने जाते हैं। अक्षय कुमार जहां एक के बाद लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं तो वहीं ट्विकंल खन्ना भी राइटर बनने के बाद लगातार सफलता की सीढियां चढ़ रही हैं। ट्विंकल खन्ना की प्रजेंस ऑफ माइंड का कोई सानी नहीं है।

[बाहुबली 2 में एक और तड़का..फिल्म रिलीज भी अलग अंदाज में]

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने जब ट्विंकल खन्ना से ये पूछना चाहा कि घर के बाहर तो अपने बयान से ट्विंकल खन्ना अक्सर सबको पसीने छुड़ा देती हैं लेकिन क्या ऐसा वो घर में भी करती हैं। दोनों में से घर में नोकझोक में कौन जीतता है?

twinkle-khanna-says-akshay-lets-me-win-battle-words-back-home

इस पर इसके पहले कि अक्षय कुमार कुछ बोलते ट्विंकल खन्ना ने कहा कि "घर में अक्षय मुझे जीतने दे देते हैं।" हालांकि ये काफी डिप्लौमेटिक जवाब था लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि कपल्स कैमरे के सामने ऐसे ही जवाब देते हैं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना साथ में कॉफी विद करण में आए थे।

कॉफी विद करण में भी दोनों की शानदार केमेस्ट्री देखने को मिली थी। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना दोनों ही साथ में काफी मस्ती करते नजर आए थे और ये पहला मौका था जब दोनों साथ में नेशनल टीवी पर नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X