ट्विंकल खन्ना की कहानी सलाम नोनी अप्पा पर बनेगी फिल्म, मिसेज़ फनीबोन मूवीज़ और अप्लॉज़ इंटरटेनमेंट की डील

अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने अपनी आगामी फिल्म के लिए एलिप्सिस एंटरटेनमेंट और ट्विंकल खन्ना की मिसेज फनीबोन्स मूवीज के साथ साझेदारी की है। यह फिल्म ट्विंकल खन्ना की शॉर्ट स्टोरी 'सलाम नोनी आपा ' का एक रूपांतरण है, जो उनकी बेस्टसेलिंग किताब, "द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद" से है और लीड एड-मैन सोनल डबराल की बतौर पहली फिल्म है।

अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने अपनी अपकमिंग फीचर फिल्म के लिए एलिप्सिस एंटरटेनमेंट और मिसेज फनीबोन्स मूवीज के साथ हाथ मिलाया है। यह फिल्म शॉर्ट स्टोरी 'सलाम नोनी आपा ' का एडेपशन है जो ट्विंकल खन्ना की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब, "द लेजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद" से है।

twinkle-khanna-s-story-salaam-noni-appa-to-turn-into-a-movie-by-appluase-entertainment

ट्विंकल अपनी कटु बुद्धि और आधुनिक जीवन के बारे में व्यंग्यात्मक अंतर्दृष्टि के साथ देश के ह्यूमर ऑथर और कॉलमनिस्ट्स के रूप में उभर के सामने आई हैं। यह स्टीरियोटाइप को तोड़ती हुई एक विनिंग कॉमिक रोमांस फिल्म है जिसे विज्ञापन जगत की मावेरिक सोनल डबराल बना रहे हैं, आपको बता दें की सोनल इस फिल्म से अपना निर्देशक के तौर पर अपना डेब्यू कर रहे हैं।

अप्लॉज एंटरटेनमेंट के सीईओ समीर नायर का कहना है कि, "सलाम नोनी अप्पा को अडॉप्ट कर हम बेहद रोमांचित हैं, एक ऐसी रमणीय कहानी है जो ट्विंकल की अदम्य बुद्धि और प्यार, जीवन और रिश्तों पर उनकी विशिष्ट नज़र के साथ परम्पराओं की अवहेलना करती है। सोनल हमारे साथ फीचर डेब्यू कर रहे हैं, एलिप्सिस में हमारी भागीदारों के साथ यह हमारे लिए फिल्म को बेहद खास बनाता है।"

मिसेज फनीबोन्स मूवीज की ट्विंकल खन्ना कहती हैं कि , "सलाम नोनी अप्पा, मेरी दूसरी किताब से है ,जो मेरी दादी और उसकी बहन के बीच संबंधों पर आधारित है, जिसे पहले एक प्यारे नाटक में रूपांतरित किया गया था। अप्लॉज और एलिप्सिस के साथ हाथ मिलाना और इसे एक फिल्म में बदलना, व्यापक दर्शकों तक पहुंचना, और कई माध्यमों तक पहुंचाना एक वास्तविक क्षण के सामान है।

एलिप्सिस एंटरटेनमेंट के तनुज गर्ग और अतुल कस्बेकर ने कहा, "यह अप्लॉज के साथ हमारी तीसरी साझेदारी है और मिसेज फनीबोन्स मूवीज के साथ हमारी पहली साझेदारी है, जो एक दिलचस्प कहानी पर आधारित है, जो आपको एक वॉर्म, फ़ज़ी फीलिंग के साथ छोड़ देगी। एडवरटाइजमेंट से बेस्ट डायरेक्टोरियल टैलेंट की पहचान करने के अपने ट्रैक रिकॉर्ड को बरकरार लगते हुए, हमें इस फिल्म के लीड एड-मैन सोनल डबराल के साथ मिलकर खुशी हो रही है।

वहीं निर्देशक सोनल डबराल इस पर कहते हैं, "एक प्रगतिशील संवेदनशील कहानी जिसमें विट और ऑब्जर्वेशनल ह्यूमर है और यह ट्विंकल खन्ना की पहचान है। और अप्लॉज और एलिप्सिस जैसे निर्माताओं ने कुछ नया और आउटस्टैंडिंग काम करने की आदत बना ली है। मेरे लिए बतौर फीचर फिल्म निर्देशक के रूप में इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी । मैं इस कहानी को इस तरह से जीवंत करने की उम्मीद कर रहा हूं जो न सिर्फ इंस्पायर करेगी बल्कि सभी को पसंद आएगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X