मां डिंपल कपाड़िया के साथ अपने रिश्ते को लेकर Twinkle Khanna ने बताई सच्चाई

Twinkle Khanna: अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपनी मां और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते दोनों के बीच कैसा रिश्ता है इस पर भी बात की है। एक्ट्रेस से राइटर बनी ट्विंकल खन्ना की इस तस्वीर पर हर कोई उनकी तारीफ कर रह है।
ट्विंकल खन्ना को उनके तेज दिमाग और चतुर जवाबों के लिए हमेशा ही जाना जाता है। फैंस हमेशा ही उनकी तारीफ करते हैं। ट्विंकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव हैं और आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में, ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी मां डिंपल कपाड़िया के संग का एक प्यारा सा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी दिख रही हैं, साफ नजर आ रहा है कि दोनों के बीच का रिश्ता कितना प्यारा है।
दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने सुगंधित मोमबत्तियों के बिजनेस को 2 दशक पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया है कि कैसे वह और डिंपल कई चीजों पर लड़ती हैं, लेकिन अपना रास्ता भी खोज लेती हैं। वीडियो में मां-बेटी की जोड़ी मोमबत्तियों के बारे में विचारों पर चर्चा करती दिख रही है।
वीडियो को शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा, "हमने दो दशक पहले @thefarawaytreeindia की शुरुआत की थी। मां ने सोचा यह शौक होना चाहिए। मुझे, निश्चित रूप से, इसे एक बिजनेस में बदलना पड़ा। हमने सबसे पहले अपनी रसोई में मोमबत्तियां बनाकर और उन्हें इसी टेबल पर पैक करके शुरू किया। अब यह सब कारखाने में बनाया और पैक किया जाता है, लेकिन हर नई सुगंध मिश्रण का अंतिम बर्न टेस्ट अभी भी हमारी डाइनिंग टेबल पर किया जाता है। हम कई चीजों को लेकर लड़ते हैं, लेकिन कला, मोमबत्तियों, आभूषणों और अपने प्यारे नाती-नातिनों के लिए हमारे सामान्य प्रेम को लेकर हम फिर से बंध जाते हैं।''
सोशल मीडिया पर ट्विंकल का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी इस वीडियो पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी व फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप ने कमेंट में हार्ट इमोजी के साथ मां-बेटी पर अपना प्यार बरसाया है।


Click it and Unblock the Notifications