'अक्षय कुमार सबसे अमीर स्टार हैं, मदद क्यों नहीं देते',रिटायर्ड IAS के कमेंट पर ट्विंकल खन्ना का मुंहतोड़ जवाब

कोरोना की इस नई लहर से पूरा देश बुरी तरह से जूझ रहा है। हर दिन लाखों लोग इससे संक्रमित पाए जा रहे हैं, जबकि हजारों की जान जा रही है। ऐसे में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। लाखों, करोड़ों की आर्थिक मदद दी जा रही है। लेकिन फिर भी कुछ लोग नकारात्मक कमेंट करने से नहीं चूक रहे हैं।

हाल ही में ट्विटर पर एक रिटायर्ड आईएएस ने अक्षय कुमार व उनके परिवार पर बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टार होने के बावजूद कोविड 19 के दौरान कोई मदद ना देने का आरोप लगाया। जाहिर तौर पर यह आरोप पूरी तरह से गलत है। जिस पर ट्विंकल खन्ना ने मुंहतोड़ जवाब भी दिया है।

Twinkle Khanna

दरअसल, ट्विंकल ने दो एनजीओ के साथ मिलकर कोरोना मरीजों के लिए क्राउड फंडिंग जुटानी शुरू की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए अपील की- "इंडियन हॉस्पिटल्स के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स पाने में हमें मदद करने के लिए अभी डोनेट करें।" उन्होंने एक लिंक भी इसके साथ शेयर किया।

रिटायर्ड आईएएस ने किया कमेंट

रिटायर्ड आईएएस ने किया कमेंट

ट्विंकल की इसी पोस्ट पर कमेंट करते हुए रिटायर्ड आईएएस ने लिखा, "ट्विंकल जी, आपके पतिदेव देश के सबसे अमीर कलाकारों में से हैं। चंदा जुटाकर मदद करने का ड्रामा करने की जगह बेहतर होता कि आपका परिवार थोड़ा और दिल बड़ा कर लेता। ये मदद मांगने का नहीं, मदद करने का वक्त है।"

अपनी ऊर्जा दूसरों को नीचा दिखाने में खर्च ना करें

अपनी ऊर्जा दूसरों को नीचा दिखाने में खर्च ना करें

उस कमेंट पर जवाब देते हुए ट्विंकल खन्ना ने लिखा- "इस कार्य के लिए हमने 100 कंसंट्रेटर्स डोनेट किये हैं और कई तरीके से मदद कर चुके हैं। जैसा कि मैंने पहले कहा था। यह मेरे या आपके लिए नहीं है। बल्कि इस बारे में है कि हम मिलकर जरूरतमंदों की क्या मदद कर सकते हैं। दुख की बात है कि हम मदद करने की बजाय अपनी ऊर्जा दूसरों को नीचा दिखाने में खर्च कर रहे हैं। सुरक्षित रहें।"

अक्षय कुमार कर रहे हैं मदद

अक्षय कुमार कर रहे हैं मदद

महामारी के बीच अक्षय कुमार लगातार मदद कर रहे हैं। साल 2020 में उन्होंने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए का योगदान दिया था।इसके बाद बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) को पीपीई किट्स खरीदने के लिए 3 करोड़ रुपए दिए थे। मुंबई पुलिस की मदद के लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपए डोनेट किए थे।

फिल्म इंडस्ट्री की मदद

फिल्म इंडस्ट्री की मदद

इतना ही नहीं, उन्होंने दिहाड़ी मजदूरों से लेकर इंडस्ट्री के फोटोग्राफर्स तक को आर्थिक सहायता पहुंचाई थी।हाल ही में उन्होंने गौतम गंभीर फाउंडेशन को एक करोड़ रुपए का दान दिया है।

हुए थे कोरोना पॉजिटिव

हुए थे कोरोना पॉजिटिव

कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार भी कोविड पॉजिटिव हो गए थे।उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकीजानकारी दी थी।उस समयअक्षयअपनी फिल्म राम सेतू की शूटिंग कर रहे थे। कुछ दिनों तक वह अस्पताल में भर्ती रहे थे।अब वह स्वस्थ हैं।

बॉलीवुड कलाकार दे रहे हैं मदद

बॉलीवुड कलाकार दे रहे हैं मदद

इस मुश्किल वक्त में बॉलीवुड के कई कलाकार जरूरतमंदों के लिए आगे आए हैं। सोनू सूद, अक्षय कुमार, सलमान खान, भूमि पेडनेकर, अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, प्रियंका चोपड़ा, आदित्य चोपड़ा, ऋतिक रोशन आदि तमाम संस्थानों से साथ जुड़कर लोगों की मदद कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X