लिव इन पार्टनर यानी दोस्त का जायदाद पर हक नहीं- ट्विंकल खन्ना

अनीता ने बाद में मीडिया के सामने आकर कहा कि उन्होने ऐसा कुछ भी नहीं किया और उन्हें काका की जायदाद से कुछ नहीं चाहिए, रही आशिर्वादा की बात तो काका की आखिरी इच्छा के अनुसार उसे म्यूसियम में तब्दील किया जाना चाहिए। अनीता के कोर्ट नोटिस और यहां तक की उनका नाम तक लेने से काका के परिवार वाले कतराते रहे। काका के दामाद अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने तो यहां तक कह दिया कि "प्लीज इस बारे में कोई सवाल ना करें। मीडिया में चल रही खबरों का तो मैं कुछ नहीं कर सकता पर इसपर कमेंट तो मैं हर्गिज नहीं करुंगा।"
अनीता पिछले 10 सालों से काका के साथ उनके बंगले आशिर्वाद में रह रही थीं। काका की तबियत खराब होने पर उनकी पत्नी डिंपल कपाडिया वापस उनके साथ रहने लगीं और बताया गया कि अनीता को बंगले से बाहर निकाल दिया गया। यहां तक कि काका की अंतिम यात्रा समेत उनके अंतिम संस्कार में भी अनीता को शामिल नहीं होने दिया गया और इस व्यवहार से क्षुब्ध अनीता ने काका के परिवार को कोर्ट का नोटिस भेज दिया। लेकिन काका के परिवार के किसी सदस्य ने अनीता के नाम पर कोई सफाई पेश नहीं की।
लेकिन आखिरकार काका की बड़ी बेटी ट्विकंल खन्ना ने अनीता के कोर्ट नोटिस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मीडिया के सामने ये स्वीकार किया कि काका और अनीता दोनों दोस्त थे जैसा कि अनीता ने भी पहले कहा है और दोस्त कितना भी करीबी क्यों ना हो उसका जायदादा पर हक नहीं होता है। ट्विंकल खन्ना अभी फिर से मां बनने वाली हैं और इसीलिए वो मीडिया से दूरी बनाए रखे हैं। लेकिन शायद अनीता के मामले में अपने परिवार की राय सबके सामने लाने के लिए उन्होने मीडिया के समाने आकर अपना पक्ष रखा। ट्विंकल के इस बयान से ये तो साफ हो जाता है कि अनीता ने कोर्ट का नोटिस भिजवाया है और साथ ही काका की जायदादा पर हक भी जताया है। अब देखना है कि काका की दोस्त यानी अनीता ट्विंकल के इस वार का क्या जवाब देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications