..................... ट्विंकल खन्ना ने की पड़ोसी ऋतिक रोशन की तारीफ! Twinkle Khanna praising Hrithik Roshan on her latest Post! - Hindi Filmibeat

ट्विंकल खन्ना ने की पड़ोसी ऋतिक रोशन की तारीफ, कोरोना काल में लोगों की कर रहे हैं मदद!

ट्विंकल खन्ना ने पिछले कुछ सालों से फिल्म से अभिनय को लेकर दूरी बना रखी है लेकिन प्रोड्यूसर बनकर वो अक्सर सामने आती रहती हैँ। इस समय कोरोना काल के दौरान वो लोगों की मदद कर रहीं हैं। लेकिन इस समय उनका एक पोस्ट काफी चर्चा में चल रहा है जो कि उन्होने अभिनेता ऋतिक रोशन के लिए किया है। बता दें कि ऋतिक रोशन उनके दोस्त हैं और पड़ोसी भी हैँ। दरअसल ऋतिक रोशन भी मदद के लिए सामने आए हैं और हर संभव मदद कोरोना काल के दौरान वो लोगों की कर रहे हैं।

इसी को लेकर ट्विंकल खन्ना काफी खुश हुई हैँ। उन्होने लिखा है कि.. 'हर चीज से ऊपर उठकर मेरा पड़ोसी लोगों की मदद कर रहा है। इस कोरोना काल के दौरान मेरा पड़ोसी कई तरह से हेल्प कर रहा है।

twinkle khanna, hrithik roshan, ट्विंकल खन्ना, ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन तारीफ के पात्र हैं।' ट्विंकल खन्ना का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और ऋतिक रोशन के फैंस इस बार लगातार कमेंट कर रहे हैं। हालांकि इस पोस्ट के बाद ऋतिक रोशन की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन देखने को नहीं मिला है।

हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। ऋतिक रोशन उन सितारों में से हैं जिनकी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर काफी तरक्की करती हैं और फैन फॉलोविंग शानदार है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म कृष 4 को लेकर चर्चा में चल रहे हैं औऱ इसके लिए उन्होने काफी तैयारी की हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X