अक्षय का पत्नी टि्वंकल की एक्टिंग से इंकार

देखें : टैंगो करेंगी प्रियंका चोपड़ा
अपनी आने वाली फिल्म "खट्टा मीठा" के प्रचार के लिए दक्षिण भारतीय अभिनेत्री त्रिशा के साथ राजधानी पहुंचे अक्षय ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, मुझे नहीं लगता कि उसे फिल्में करने में रूचि है। कम से कम अभी कुछ समय तक तो वह फिल्मों में नहीं आ रही हैं। " आपको बता दें कि टि्वंकल अभी हॉल ही में एक मोबाइल के विज्ञापन में दिखायी दी थीं।
सुपर स्टार राजेश खन्ना और प्रतिभाशील डिंपल की बड़ी बेटी टि्वंकल ने जान, लव के लिए कुछ भी करेगा, जब प्यार किसी से होता है जैसी सफल फिल्में की थीं लेकिन 2001 में शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से संन्यास ले लिया।


Click it and Unblock the Notifications











