ट्विंकल खन्ना की फोटो एडिट कर ट्रोलर्स ने बोला- 'ट्विंकल बम',एक्ट्रेस का करारा जवाब- जवानी के दिन
अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम रिलीज के पहले से ही अपने नाम के विवाद को लेकर लगातार चर्चा में है। पहले इसका नाम लक्ष्मी बॅाम्ब था। लेकिन बाद में काफी विरोध के बाद इसे लक्ष्मी कर दिया गया। सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रोलर्स कई बड़ी फिल्मों और स्टार्स को लेकर अपनी राय बेबाकी से रख रहे हैं।
ऐसा ही कुछ लेकिन अलग तरह की ट्रोलिंग अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना की हुई है। जहां पर ट्विंकल खन्ना की फोटो को एडिट करके उनकी कॅापी तस्वीर के साथ ट्विंकल बम का नाम रखा गया है।

साथ ही उनकी तस्वीर पर काफी एडिटिंग का काम फनी तरीके से किया गया है। इंटरनेट पर ये तस्वीर वायरल हो रही है। ऐसे में खुद ट्विंकल खन्ना ने इस तस्वीर पर अपना रिएक्शन ट्रोलर्स को दिया है। जिन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा है कि ये है ट्विंकल बम।


Click it and Unblock the Notifications