मां बनने वाली हैं Twinkle Khanna! अक्षय कुमार की पत्नी को सता रहा है प्रेग्नेंसी का डर,बोलीं- 50 की उम्र में..

Twinkle Khanna miss her periods: बॉलीवुड की जानी मानी पर्सनालिटी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) अपने बेहतरीन काम की वजह से अपनी एक अलग ही पहचान बना चुकी हैं। बता दें कि ट्विंकल खन्ना आए दिनों किसी ना किसी मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। वह आए दिनों कुछ ना कुछ ऐसा शेयर करती हैं जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर वह छा जाती हैं, लेकिन हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है।
ट्विंकल खन्ना को सताया प्रेगनेंसी का डर
दरअसल ट्विंकल खन्ना अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताती हैं कि उनका पीरियड्स मिस हो गया है। ऐसे में वह घबरा रही हैं कि कहीं वह प्रेग्नेंट तो नहीं या ये मोनोपॉज है। ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर 1 सेकेंड का रील शेयर किया है। इस दौरान वह अपनी आंखें ब्लिंक करती नजर आ रही हैं। इस कंफ्यूज फेस एक्सप्रेशन के साथ ही वह लिखती हैं- जब आप 50 की हो और आपके पीरियड्स मिस हो जाएं तब आप सोच में पड़ जाते हैं कि क्या यह मोनोपॉज है या प्रेग्नेंसी है।
फैन्स कर रहे हैं एक्सपीरियंस शेयर
इसी के साथ ही ट्विंकल अपने कैप्शन में लिखती हैं कि - '50 की उम्र में अचानक घबराहट की स्थिति में पहुंच जाते हैं जब पीरियड्स मिस हो जाएं। क्या यह पेरिमेनोपॉज़ क्लब का स्वागत है। मुझे अपने मेनोपॉज़ के अनुभव के बारे में बताइए और बताइए कि क्या आपके साथ भी कभी ऐसा ही हुआ है।' बता दें कि ट्विंकल खन्ना के इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। लोग ट्विंकल खन्ना के पोस्ट पर अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications