..................... Twinkle Khanna interviews Kajol on DDLJ, Ajay Devgn's expenses, mother in law and kids | ट्विंकल खन्ना ने लिया काजोल का शानदार इंटरव्यू, सास, बच्चे, अजय देवगन के पैसे और DDLJ - Hindi Filmibeat

ट्विंकल खन्ना और काजोल की मज़ेदार बातचीत - Heavy Hips से अजय देवगन के खर्चे तक, अक्षय कुमार भी नहीं बचे

क्या होता है जब दो बिल्कुल बिंदास लोग एक साथ बैठकर बातें करते हैं? जो होता है, वही हुआ, ट्विंकल खन्ना और काजोल के इंटरव्यू में। ट्विंकल खन्ना ने अपनी सीरीज़ The Icons के लिए काजोल का इंटरव्यू किया। इस दौरान, दोनों ने मिलकर ढेरों बातें कीं और कुछ बातें तो ऐसी थीं कि सेंसर बोर्ड होता तो काट दी जातीं।

काजोल और ट्विंकल खन्ना की ये बातचीत बिल्कुल किसी दो बिछड़ी सहेलियों जैसे हैं। दोनों ने बातचीत शुरू हुई कि कैसे दोनों की lower body काफी ज़्यादा भारी है। हालांकि, काजोल ट्विंकल को मना करती रहीं कि इस बारे में बात नहीं करते हैं।

twinkle-khanna-interviews-kajol-on-ddlj-ajay-devgn-s-expenses-mother-in-law-kids-heavy-butts

इसके बाद शुरू हुई एक मज़ेदार बातचीत जो DDLJ से लेकर अजय देवगन और अक्षय कुमार तक भी पहुंची। ट्विंकल खन्ना ने भी बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें एक बार एक डायरेक्टर ने मंदाकिनी की तरह transparent साड़ी पहनकर बारिश में भीगने को कहा। ट्विंकल ने कहा मैंने उन्हें साफ बताया कि आप राज कपूर नहीं हैं।

बोर्डिंग स्कूल की बातें

बोर्डिंग स्कूल की बातें

ट्विंकल ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि वो दोनों ही बोर्डिंग स्कूल में पढ़ती थीं। जहां काजोल केवल लड़कियों के स्कूल में थीं, ट्विंकल के स्कूल में लड़के और लड़कियां दोनों थे। ट्विंकल का कहना था कि ऐसा माना जाता था कि काजोल के स्कूल की लड़कियां, ट्विंकल के स्कूल के लड़कों को रिझाती थीं। काजोल का कहना था कि उनके स्कूल की लड़कियां केवल ट्विंकल के स्कूल के ही नहीं, कहीं के भी लड़कों को रिझाती थीं।

कभी नहीं होती शादी

कभी नहीं होती शादी

काजोल और ट्विंकल खन्ना दोनों ही ऐसे परिवारों से आती हैं जहां उनकी मां ने उन्हें पाल पोसकर बड़ा किया। इसलिए दोनों का ही मानना था कि उन्होंने सब कुछ खुद ही करना सीखा है। बल्ब लगाने से लेकर झाड़ू पोंछा करने तक। उन्हें पता था कि उन्हें किसी का इंतज़ार नहीं करना है कि कोई आकर उनके लिए ये काम करेगा। ट्विंकल का मानना था कि उनके बच्चे इस मामले में थोड़ा वंचित रह गए क्योंकि वो इस तरह, इतनी मज़बूती से बड़े नहीं हुए हैं।

शादी का नहीं था ख्याल

शादी का नहीं था ख्याल

काजोल बताती हैं कि जब वो अजय देवगन से मिलीं, उससे पहले तक शादी का ख्याल भी उनके दिमाग में नहीं था। उन्हें लगता था कि अगर उनकी शादी होगी तो लोगों को उनके सर पर बंदूक रखकर उनकी शादी करवानी पड़ेगी। लेकिन अजय देवगन से मिलने के बाद उनकी ज़िंदगी में बहुत कुछ बदल गया। काजोल बताती हैं कि अजय उनकी ज़िंदगी में ठहराव लेकर आए और ऐसा लगा कि सब कुछ आगे बहुत ही आसानी से हो जाएगा।

सासू मां से मम्मी जी तक

सासू मां से मम्मी जी तक

काजोल बताते हैं कि शादी के बाद उनकी सास को वो मम्मी जी नहीं बुला पाती थीं और एक बार उनकी सास की दोस्तों ने अजय देवगन की मां को इस बात के लिए टोका। लेकिन अजय देवगन की मां ने अपने दोस्तों को जवाब देते हुए कहा कि जब वो मम्मी बोलेगी तो उसके दिल से आएगा, ऐसे झूठा नहीं लगेगा। इसके बाद काजोल और उनकी सास का रिश्ता और गहरा हो गया।

कैसे बांटती है खर्च

कैसे बांटती है खर्च

ट्विंकल ने जब काजोल से पूछा कि खर्च कैसे बांटते हैं तो उनका कहना था कि जो अजय देवगन का है वो मेरा है और जो मेरा है वो भी मेरा है। जो भी ऑनलाईन खर्च होता है वो काजोल देखती हैं और ऑफलाईन खर्च अजय देवगन। काजोल ने बताया कि अजय देवगन, बच्चों के साथ बहुत वक्त बिताते हैं। युग के साथ होमवर्क करने से लेकर नीसा का पार्टियों से लौटने का इंतज़ार करने तक, अजय देवगन एक पिता के तौर पर बहुत ही ज़्यादा ज़िम्मेदार हैं।

अक्षय कुमार हैं कैसे पिता

अक्षय कुमार हैं कैसे पिता

इस पर ट्विंकल खन्ना ने बताया कि अक्षय कुमार भी बच्चों के साथ ज़्यादा वक्त बिताते हैं। नितारा के साथ नाश्ता करने से लेकर सुबह उसे स्कूल छोड़ने तक सब कुछ अक्षय करते हैं। लेकिन ट्विंकल ने चुटकी लेते हुए कहा कि इसमें वो कुछ खास नहीं करते हैं। वो चार बजे उठ जाते हैं तो उनके पास करने के लिए कुछ तो होना चाहिए सुबह। इसलिए उनके लिए नितारा के साथ सुबह समय बिताना कोई मेहनत का काम नहीं है।

बच्चे और उम्र

बच्चे और उम्र

अपनी उम्र के बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा कि वो उन्हें भी स्क्रीन पर बूढ़े दिखने से डर लगता है इसलिए वो अपनी स्किन का बहुत ध्यान रखती हैं। 8 घंटे सोने से लेकर ढेर सारा पानी पीने तक। वहीं बच्चों के साथ बॉन्ड करने पर काजोल ने बताया कि ये बच्चे चाहते हैं कि बस कोई उनकी बात सुने। आजकल के बच्चे ऐसे ही हैं। इसलिए मैं बस उनकी दिक्कतें सुनती हूं और मुझसे बात करते करते वो खुद अपनी दिक्कतें सुलझा लेते हैं।

DDLJ से जुड़ाव

DDLJ से जुड़ाव

काजोल ने ये बातचीत, मराठा मंदिर में बैठकर की है। जहां उनकी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 25 सालों तक चली है। काजोल ने बताया कि DDLJ लोग उनके और शाहरूख की वजह से नहीं याद रखते हैं। ये फिल्म लोग राज और सिमरन की वजह से याद रखते हैं। राज और सिमरन उनकी ज़िंदगी का इतना अहम हिस्सा है कि वो अपनी अगली पीढ़ी को भी इसे सौंप देते हैं। काजोल ने मज़ाक में कहा, मुझे लगता है कि किसी के भी बच्चे होते हैं तो वो कहते हैं चलो इन्हें भी राज और सिमरन से मिलवा देते हैं। देखिए ये मज़ेदार इंटरव्यू।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X