कोलकाता रेप केस पर भड़कीं ट्विंकल खन्ना, बोलीं- इस देश में स्त्रियां भूतों से सेफ हैं लेकिन...

Twinkle Khanna

Twinkle Khanna got angry on Kolkata rape case: अक्षय कुमार की पत्नी पूर्व एक्ट्रेस और लेखिका ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) आए दिनों अपने विचारों की वजह से सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। बता दें कि ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर मुद्दे पर अपने विचार बेबाकी से रखना पसंद करती हैं। बता दें कि देश में रेप केस बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में कोलकाता में हुए रेप केस को सुन हर एक का दिल दहल गया था। कोलकाता रेप केस को सुन हर एक सितारे ने ट्रेनी डॉक्टर के लिए न्याय की गुहार लगाई थी।

कोलकाता रेप केस पर भड़कीं ट्विंकल खन्ना
इस मामले पर ट्विंकल खन्ना पहले भी अपने विचार रख चुकी हैं, लेकिन हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने एक पोस्ट के माध्यम से बढ़ते रेप मामलों पर दो टूक बातें कही हैं। ट्विंकल खन्ना लिखती हैं कि 'डरावनी फिल्में भी हमें उतना नहीं डरा पाती हैं जितना कि आजकल हमारे आस पास हो रही घटनाएं हमें डरा रही हैं। हाल के समाचार पत्रों में लगातार निराशाजनक चीजें पढ़ने को मिल रही हैं। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर का रेप हुआ और फिर हत्या हुई।'

मर्दों से ज्यादा भूतों से सुरक्षित है स्त्री
बदलापुर के एक स्कूल में चार साल के दो बच्चों का यौन शोषण किया गया। बिहार की एक 14 साल की लड़की ने तीन बच्चों के पिता से शादी करने से मना किया तो उसका बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। मैंने महाराष्ट्र में एक स्केली मॉनिटर छिपकली के साथ बलात्कार करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किए जाने वाली एक घटना भी पढ़ी। मेरा मानना ​​है कि इस देश की स्त्रियों के लिए सड़कों पर किसी आदमी की तुलना में अंधेरी गली में भूत का सामना करना अधिक सुरक्षित है। बता दें कि एक्ट्रेस के इस पोस्ट से कई लोग सहमत हैं। यूजर्स जमकर इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X