पति अक्षय कुमार की फिल्म..ट्विंकल खन्ना ने दिया ये रिएक्शन..
अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा रिलीज हो गई है और दर्शकों को अच्छी खासी पसंद भी आ रही है। फिल्म की स्क्रीनिंग गुरूवार को रखी गई थी जिसमें अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना भी पहुंची और फिल्म देखने के बाद ट्वीट कर ना सिर्फ फिल्म की तारीफ की बल्कि अक्षय कुमार के बारे में भी लिखा।
अगर आपको पता ना हो तो बता दें कि अक्षय कुमार को ट्विंकल खन्ना मि.के बोलती हैं और उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि "अभी टॉयलेट एक प्रेम कथा देखी और फिल्म बहुत पसंद आई! मि.के मुझे आप पर गर्व है। फिल्म काफी एंटरटेनिंग है और काफी महत्वपूर्ण भी है! #MustWatch

Recommended Video

आपको बता दें कि टॉयलेट एक प्रेम कथा भारत में शौचालय की समस्या पर बनी फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय कुमार के फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।फिल्म को सिर्फ ट्विंकल खन्ना से नहीं बल्कि दर्शकों से भी काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications