Twinkle Khanna Birthday: खास अंदाज में सेलिब्रेट किया ट्विंकल खन्ना ने अपना बर्थडे, पति संग हुई रोमांटिक

Twinkle Khanna Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विकल खन्ना का आज जन्मदिन है, आज एक्ट्रेस 50 साल की हो गई हैं। ऐसे में अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विकल खन्ना ने खास अंदाज में अपना खास दिन सेलिब्रेट किया है। और सोशल मीडिया पर इसकी एक झलक भी अपने फैंस के साथ शेयर की है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विकल खन्ना का जन्मदिन-
बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना 29 दिसंबर को 50 साल की हो गई हैं। अपने इस खास दिन को सेलिब्रेट करने का एक्ट्रेस ने एक खास तरीका चुना। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने अक्षय को किस भी किया और साथ ही एक खास नोट भी लिखा।
इस वीडियो में वह अभिनेता अक्षय कुमार, बेटे आरव और बेटी नितारा के साथ स्नॉर्कलिंग का एक्सपीरियंस करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस अक्षय को किस करते हुए भी नजर आईं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। और फैंस इसको देखकर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा 'अपने 50वें जन्मदिन पर, जब मैं अपने आस-पास की दुनिया और अपने परिवार को देखती हूं, तो मेरी आंखें और दिल अभी भी आश्चर्य से भर जाते हैं। लोग महान दार्शनिकों का हवाला दे सकते हैं, लेकिन मैं फाइंडिंग निमो की डोरी का अनुसरण करती हूं। जहां, चाहे जीवन कुछ भी लाए, वह कहती है बस तैरते रहो। रोमांच कभी खत्म न हो'।
अक्षय कुमार ने खास तरीके से किया विश-
अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें पहले ट्विंकल की बहुत ही प्यारी फोटो आती है और लिखा होता है,- मैंने सोचा मैंने इनसे शादी की है. लेकिन असल में मैंने इनसे शादी की... उसके बाद वीडियो में ट्विंकल हल्क के पुतले के नीचे खड़ी नजर आती हैं और पंजाबी में कहती हैं- ये है पुतला और अपनी तरफ इशारा करते हुए कहती हैं ये है असली हल्क और चिल्लाती हैं।
अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- खूब जियो हल्क। हमारी जिंदगी में अपने ह्यूमर के कई साल शामिल करने के लिए शुक्रिया। भगवान और साल आपकी जिंदगी में शामिल करे। हैप्पी बर्थडे टीना। अक्षय के पोस्ट पर फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
