कुछ देर के लिए गिरफ्तार हुई ट्विंकल
लक्मे फैशन वीक के दौरान अक्षय कुमार की जींस के बटन खोलने के मामले में ट्विंकल खन्ना को गिरफ्तार किया गया। बाद में उन्हें 950 रूपए के निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
ट्विंकल खन्ना ने अपने वकील भैरव चौधरी के साथ सरेंडर करने पहुंचीं। उन्हें कुछ देर के लिए पुलिस स्टेशन में रखा गया। अक्षय के आउटडोर शुटिंग में व्यस्त होने के कारण ट्विंकल को अकेले ही पुलिस स्टेशन जाना पड़ा।
अक्षय के वापस लौटने पर उन्हें भी पुलिस स्टेशन में हाजिर होना पड़ेगा।
गौरतलब हो कि पिछले दिनों हुए लक्मे फैशन वीक के दौरान रैंप पर चलते हुए अक्षय ने ट्विंकल से अपनी जींस के बटन खुलवाए। इस घटना पर मुम्बई के एक सामाजिक कार्यकर्ता अनिल नायर ने दोनों के साथ डिजायनर तरूण तहिलियानी के खिलाफ केस दायर किया है।
akshay kumar अक्षय कुमार ट्विंकल खन्ना बालीवुड लक्मे फैशन वीक bollywood lakme fashion week twinkle khanna


Click it and Unblock the Notifications