..................... Twinkle Khanna and Karan Johar twiiter conversation is hilarious - Hindi Filmibeat

करण जौहर और ट्विंकल खन्ना की ट्विटर पर मस्ती...हंसते रह जाएंगे आप

करण जौहर और ट्विंकल खन्ना बेस्ट फ्रेंड हैं सभी जानते हैं उनका ट्विटर पर पर कन्वर्सेशन पढकर आप भी हंसते हंसते लोट पोट हो जाएंगे।

By Shweta

ट्विंकल खन्ना के बारे में सभी जानते हैं कि उनकी 'वन लाइनर्स' कितनी मजेदार होती है और अगर वो अक्सर ट्विटर पर उनके ट्वीट या कमेंट लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आते हैं। उनकी लिखी किताबें भी लोग काफी ज्यादा पसंद आती हैं। ट्विंकल खन्ना और करण जौहर बचपन के फ्रेंड्स हैं ये तो सभी जानते हैं।

[#Flashback : झेप गए शाहरुख...जब प्रियंका ने ठुकरा दिया मैरिज प्रपोजल]

और इन दोनों बेस्ट फ्रेंड्स ने मिलकर एक बार फिर ट्विटर पर धमाल मचा दिया। दरअसल ट्विंकल खन्ना ने गूगल पिक्सलका विज्ञापन और एक वीडियो शेयर किया था जिसकी करण जौहर ने काफी तारीफ की और कहा कि एक बार फिर कैमरे के सामने इस अंदाज में अपने शब्दों के साथ छा गई।

बस फिर क्या था ट्विंकल खन्ना ने करण जौहर की इस तारीफ के बाद उन्हें माई नेम इज खान का सीक्वल बनाने की सलाह दी जिसमें वो दो अल्फाबेट जोड़कर माई नेम इज खन्ना बनाने को कहा और लिखा कि इसमें उन्हें कास्ट करें।

बस फिर क्या था करण जौहर ने भी ट्विंकल खन्ना को याद दिला दिया कि उन्होंने करण की पहली फिल्म को ठुकरा दिया था जिसके लिए वो आजतक दुखी हैं। इन दोनों की ट्विटर पर अक्सर ऐसे कन्वर्सेशन होते रहते हैं जिसे पढ़कर फैन्स बेशक खूब इंज्वॉय करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X