सितम्बर में फिर मां बनेंगी ट्विंकल खन्ना

अक्षय इस समय अपनी फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। ऐसे में इन दिनों ट्विंकल की मां डिम्पल कपाड़िया ही उनकी देखभाल कर रही हैं। अक्की भी केवल इसी बात पर ध्यान दे रहें हैं कि जल्द से जल्द उनकी फिल्मों का काम पूरा हो जाए। ताकि वो ज्यादा से समय अपनी पत्नी को दे सकें।
आपको बता दें कि बॉलीवुड के हॉट कपल्स में अक्की और ट्विंकल का एक नौ साल का बेटा भी है जिसका नाम आरव है। वैसे इन दिनों अक्षय काफी व्यस्त हैं वो अभी राउडी राठौर और जोकर के लिए काम कर रहे हैं। इसके बाद वो वंस अपन अ टाइम के लिए भी शुटिंग शुरू कर देंगे।


Click it and Unblock the Notifications