टिवंकल बाजपेई हुई अस्थमा की शिकार
लोकप्रिय टीवी शो घर की लक्ष्मी बेटियां में लक्ष्मी की भूमिका निभाने वाली टिंवकल बाजपेई जो कि पहले तक भली चंगी थी, अब अस्थमा की बीमारी से पीडित हो चुकी है और इस वजह से उसे शूटिंग करने में काफी मुश्किल का सामना करना पड रहा है.
हाल ही में वह जब दुबई में अंताक्षरी की शूटिंग में हिस्सा लेने गई तो उसे सेट पर ही अचानक अस्थमा का दौरा पड गया.
उसके सह अभिनेता शरद केलकर ने उसे अस्पताल पहुंचाया तो पता चला कि उसे अस्थमा का संक्रमण हो चुका है. इसके बाद उसे मुंबई में भी बेटियां की शूटिंग के दौरान अस्थमा के दौरे पडे.
टिंवकल की देखभाल के लिए उसके पिता लखनऊ से उसके साथ रहने आ गये हैं. इससे टिंवकल अपने को अब सुरक्षित महसूस कर रही है. फिलहाल तो उसने अपनी हालत को देखकर शूटिंग से थोडी छुट्टियां ले रखी हैं.


Click it and Unblock the Notifications