बॉलीवुड में गूंजी गणपती बप्पा मोरया की गूंज

बिग बी अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, 'वक्रतुंड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभा:, निर्विघ्नम कुरुमेदेव, सर्वकार्येषु सर्वदा। गणपति बप्पा मोरया।'
बिपाशा बसु ने कहा, 'आप सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। मुझे इस समय का मुम्बई का माहौल काफी पसंद है। चलिए हम अपने सबसे प्यारे भगवान के लिए मोदक लाते हैं। गणपति बप्पा मोरया।'
फिल्मकार महेश भट्ट ने कहा कि गणेशोत्सव भारत की धड़कन है। उन्होंने भी सभी प्रशंसकों की शुभकामनाएं दीं।
अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखा, 'मोरया रे बप्पा मोरया रे- जय देव जय देव जय मंगल मूर्ति।'
फिल्मकार मधुर भंडारकर और अभिनेता अनुपम खेर ने अपने फैन्स को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं और उनकी खुशहाली की कामना की।
अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, 'आप सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। भगवान गणेश आपकी राह की हर रुकावट को दूर करें।'
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'गणपति बप्पा मोरया। आप सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। भगवान आपके सभी सपने पूरे करें।'
इन सबके अलावा जेनेलिया डीसूजा, विशाल दादलानी, नील नितिन मुकेश, आर. माधवन, पूजा बेदी, सोनू सूद, विक्रम भट्ट, सोनू निगम, मंदिरा बेदी और आफताब शिवदासानी जैसे पर्दे के कलाकारों ने भी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।


Click it and Unblock the Notifications











