ऐश्‍वर्या की जगह मैं नहीं बनूंगी 'हीरोइन': प्रियंका

By Ajay Mohan

Priyanka tweets - I am not replacing Aishwarya in ‘Heroine’
फिल्म हीरोइन से ऐश्‍वर्या राय के आउट होने के बाद खबर आयी कि उनकी जगह अब प्रियंका चोपड़ा लेंगी। खबर पर इसलिए भी लोगों ने भरोसा कर लिया क्‍योंकि प्रियंका मधुर भंडारकर की फिल्‍म फैशन में शानदार अभिनय कर चुकी थीं। लेकिन मंगलवार देर शाम प्रियंका चोपड़ा ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के माध्‍यम से इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया। प्रियंका ने कहा कि उन्‍हें हीरोइन में जरा भी रुचि नहीं है।

ज्ञात हो कि 37 वर्षीय ऐश्‍वर्या ने प्रेगनेंट होने के बाद हीरोइन फिल्‍म बीच में ही छोड़ दी है। इस कारण मधुर काफी परेशान भी हैं। हालांकि यूटीवी प्रोडक्‍शन ने कहा कि उनके लिए फिल्‍म से कहीं बढ़कर ऐश्‍वर्या का स्‍वास्‍थ्‍य है। तभी खबर आयी कि प्रियंका चोपड़ा ने उनसे उनकी हीरोइन बनने के लिए संपर्क किया है। लेकिन मीडिया में चर्चा का विषय बनने के बाद प्रियंका ने साफ कर दिया कि वो हीरोइन नहीं बनना चाहतीं।

प्रियंका ने ट्वीट किया, "मैंने एक अखबार में बेवकूफियों भरा लेख पढ़ा जिसमें लिखा था कि मैं मधुर की फिल्‍म हीरोइन में काम करने जा रही हूं। मैं जानती हूं कि मधुर बहुत अच्‍छे निर्देशक हैं, उनके साथ काम करने का मज़ा ही अलग है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं उनकी फिल्‍म में काम करना चाहती हूं। मैं फिल्‍म में ऐश्‍वर्या की जगह नहीं लेना चाहती।"

प्रियंका ने आगे ट्वीट किया, "मैं पत्रकारों से भी कहना चाहती हूं कि वे असलियत लिखें, मैं आगे क्‍या करने वाली हूं इसके चक्‍कर में ना पड़ें।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X