टीवी की सीता दीपिका चिखलिया को कैसा लगा रामायण का टीजर? रणबीर कपूर को लेकर कह डाली ऐसी बात
Dipika Chikhlia on Ramayana: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का शानदार टीजर रिलीज हुआ और रणबीर कपूर को राम के रूप में लोगों ने पसंद कर लिया है। काफी समय से ये बातें चल रहीं थीं कि इस फिल्म को भी पहले की तरह आलोचना का शिकार होना पड़ेगा या फिर तारीफें होंगी।

अब फिल्म पहला पड़ाव पार कर गई है क्योंकि रामायण के टीजर को लोग पसंद कर रहे हैं। भोले भाले राम बनकर रणबीर कपूर ने दिल जीत लिया है।
4000 करोड़ में बन रही ये फिल्म कितनी कमाई करेगी इसको लेकर तो इंतजार है कि लेकिन टीवी की सीता यानि दीपिका चिखलिया का रिएक्शन इस टीजर को लेकर आया है। इसके पहले आदिपुरुष और बाकी रामायणों को लेकर ट्रोलिंग हुई थी।
रामायण टीजर पर क्या बोलीं दीपिका चिखलिया?
सीता के किरदार में आज तक सबसे ज्यादा दीपिका को ही पसंद किया गया है। इस फिल्म सीता के किरदार में साई पल्लवी नजर आने वाली हैं लेकिन अभी उनका लुक रिवील नहीं किया गया है। दीपिका चिखलिया ने भी रणबीर की तारीफ की है और कहा है, ''मैंने टीजर देखा और यह बहुत ग्रैंड लग रहा है। बहुत शानदार लग रहा है। अब मैं फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही हूं। इसमें कोई शक नहीं है। रणबीर कपूर राम के किरदार बेहद अच्छे लग रहे हैं।'' दीपिका के इस बयान के बाद लोग इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं और बाकी सितारों के लुक्स को लेकर इंतजार में हैं।
कौन है रावण?
फिल्म के टीजर में सिर्फ राम यानि रणबीर कपूर को दिखाया गया है। इसके अलावा फिल्म में सीता यानि साई पल्लवी को नहीं दिखाया है। रावण का किरदार कोई और नहीं बल्कि केजीएफ स्टार यश निभा रहे हैं। इसके अलावा हनुमान के किरदार में सनी देओल नजर आने वाले हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस खबर ने लोगों को हैरान करके रख दिया था। यही कारण है कि इस फिल्म का बजट बेहद शानदार है।


Click it and Unblock the Notifications















