रणबीर कपूर की रामायण से नाखुश हैं टीवी की सीता दीपिका चिखलिया, कह डाली इतनी बड़ी बात!

dipika chikhlia ramayana

जब जब रामायण की बात आती है तो टीवी की वो हिट जोड़ी सभी के जहन में आती है जिसने 90 के दशक में लोगों के दिलों पर राज किया था। हम बात कर रहे हैं दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल की।

लेकिन इस वक्त नितेश तिवारी एक फिल्म बना रहे है जिसका नाम रामायण है। हालांकि दीपिका चिखलिया की तरफ से खबरें हैं कि वो इस फिल्म से बिल्कुल खुश नहीं है। इस फिल्म लीड रोल में रणबीर कपूर और साईं पल्लवी होंगी। कहा जा रहा है कि अब तक सबसे शानदार जोड़ी साबित हो सकती है।

दीपिका ने इस फिल्म को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। वो इस दौरान इंडिया टुडे से बात कर रही थीं इस दौरान उन्होन रामायण पर बात की। वो बोलीं, "ईमानदारी से कहूं तो, मैं उन लोगों से काफी निराश हूं जो रामायण बनाते रहते हैं क्योंकि मुझे नहीं लगता कि आपको ऐसा करना चाहिए।"

लोग इसे गड़बड़ कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि लोगों को बार-बार रामायण बनानी चाहिए क्योंकि हर बार वे कुछ नई कहानी, एक नया दृष्टिकोण, एक नया रूप लाना चाहते हैं।" इसके बाद उनको लेकर खबरें हैं और सोशल मीडिया पर बातें हो रही हैं।

नहीं आया कोई रिएक्शन

दीपिका चिखलिया की इस नाराजगी के बादभी नितेश तिवारी की तरफ किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया था। कहा जा रहा है कि ये अब तक की सबसे महंगी बॉलीवुड फिल्म होगी। हालांकि देखने वाली बात होगी कि ये किस तरह का कलेक्शन करती है।

सामने आईं थीं तस्वीरें

कुछ समय पहले लोग तब उत्सुक हो गए थे जब रामायण के सेट से रणबीर और साई की तस्वीरें वायरल हुईं थीँ। इस दौरान दोनों राम सीता के लुक में थे। हालांकि देखने वाली बात होगी कि फिल्म की रिलीज और ट्रेलर को लेकर मेकर्स कब अपडेट देते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: dipika chikhlia ramayana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X