विकी कौशल की सरदार ऊधम सिंह बायोपिक में भगत सिंह बनेंगे TVF ट्रिपलिंग एक्टर अमोल पाराशर
विकी कौशल की अपकमिंग बायोपिक सरदार उधम सिंह की शूटिंग तेज़ी से पूरी हो रही है और अब फिल्म को लेकर एक और डीटेल सामने आई है। खबर है कि शूजित सरकार की इस फिल्म में एक्टर अमोल पाराशर, भगत सिंह की भूमिका में दिखाई देंगे। अमोल फिल्म में भगत सिंह के किरदार को बिल्कुल अलग ढंग से दर्शाते दिखेंगे।
अमोल की कास्टिंग, भगत सिंह के तौर पर करना काफी दिलचस्प हो सकता है। शूजित सरकार चाहते हैं कि फिल्म में भगत सिंह को एक यंग सितारे के रूप में दिखाएं जो गंभीर होने के साथ साथ एक हल्के फुल्के किस्म के इंसान थे।

अमोल पाराशर, इससे पहले 'रॉकेट सिंह - सेल्समैन ऑफ द ईयर' और 'डॉली - किटी और वो चमकते सितारे' जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं। अमोल पाराशर को रातों रात स्टारडम मिला था TVF के शो ट्रिपलिंग के साथ। इस शो में वो एक्टर सुमीत व्यास और मानवी गगरू के साथ भाई - बहन की तिकड़ी के रूप में नज़र आए थे। इसके बाद अमोल डिजिटल जगत के सितारे बन गए थे।
सरदार ऊधम सिंह में अमोल भगत सिंह बनकर एक तेज़ तर्रार और बुद्धिमान भारतीय युवा के रूप में दिखेंगे। जिसके अंदर जज़्बा है पर जो अपनी बातों से माहौल को हल्का कर सकता है। इसके लिए अमोल से बेहतर कास्टिंग किसकी हो सकती थी। वैसे अमोल पहले एक्टर नहीं है जिन्होंने परदे पर भगत सिंह का रोल निभाया हो। बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं जो भगत सिंह के किरदार को यादगार बना चुके हैं।

हिंदी सिनेमा के पहले भगत सिंह
भगत सिंह पर सबसे पहली फिल्म 1954 में बनीं जिसके बारे बहुत ही कम लोग बनते हैं। शहीद ए आजाद भगत सिंह नाम की इस फिल्म को डायरेक्ट किया था जगदीश ने और फिल्म में भगत सिंह की भूमिका में दिखाई दिए थे एक्टर प्रेम अदीब।

मस्तमौला शम्मी कपूर
हमेशा मस्तमौला अंदाज में नजर आने वाले शम्मी कपूर भगत सिंह के रोल के लिए काफी मेहनत किए थे और वो काफी अच्छे भी लगे। शहीद भगत सिंह नाम की ये फिल्म 1963 में आई थी।

मनोज कुमार की देशभक्ति
1965 में फिर से शहीद भगत सिंह पर बनी थी जिसमें मनोज कुमार थे। मनोज कुमार तो जाने ही जाते थे इस तरह को रोल को परफेक्ट बनाने के लिए और उन्होंने ऐसा भी किया।

अजय देवगन ने कर दिया अमर
अगर कोई असल में भगत सिंह को परदे पर उतार में सबसे ज्यादा कामयाब रहे तो वो हैं अजय देवगन।अजय देवगन को द लेजेंड ऑफ भगत सिंह के लिए नेशनल अवार्ड भी मिला।

बॉबी देओल ने भी छोड़ी छाप
23 मार्च शहीद में बॉबी देओल ने शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया था जिसमें भी भगत सिंह को शानदार तरीके से पर्द पर दिखाया गया था।

सोनू सूद
शहीद ए आजम नाम की फिल्म में सोनू सूद भगत सिंह बने थे और इस रोल में वो भी बिल्कुल परफेक्ट लगे थे।

सिद्धार्थ
भगत सिंह की सोच को सबसे अच्छा सलाम देती है रंग दे बसंती। फिल्म में कुछ युवा अपने दोस्त की मौत का बदला लेते लेते कैसे हर एक चीज़ की कीमत समझते हैं और हर गलत चीज़ का विद्रोह करते हैं। इन सबमें उनका साथ देती है खुद भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों की ज़िंदगी।सिद्धार्थ इस फिल्म में भगत सिंह बने थे और खूब तारीफें भी बटोरे थे।


Click it and Unblock the Notifications












