इस OTT स्टार ने चोरी-छिपे रचा ली शादी, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की झट मंगनी पट ब्याह

Naveen Kasturia Wedding: टीवीएफ एस्पिरेंट्स और पिचर्स में अपने शानदार काम के लिए मशहूर ओटीटी एक्टर नवीन कस्तूरिया ने जयपुर में अपनी गर्लफ्रेंड शुभांजलि शर्मा से शादी कर ली है। इस खबर के सामने के बाद एक्टर के फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
Naveen Kasturia ने गर्लफ्रेंड से की शादी
कपल ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 'एस्पिरेंट्स' के अभिलाष शर्मा को उनकी रियल लाइफ धैर्या मिल गई है। एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है। बता दें कि ओटीटी के आने से कई उभरते कलाकारों को पर्दे पर बेहतरीन एक्टिंग करने का मौका मिला है। इसी तरह टीवीएफ के यूट्यूब चैनल के अलावा प्राइम वीडियो पर आने वाले शो 'एस्पिरेंट्स' ने भी खूब फैंस बनाए और शो के लीड कैरेक्टर नवीन कस्तूरिया ने भी खूब वाहवाही बटोरी।
शेयर कीं खूबसूरत फोटोज
सोमवार को नवीन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शुभांजलि शर्मा से शादी कर ली। उनकी शादी में उनके साथ काम कर चुके सभी कलाकार शामिल हुए। उदयपुर में नवीन की शादी में अमोल पाराशर, सनी हिंदुजा, जितेंद्र कुमार, नमिता दुबे और शारिब हाशमी जैसे कई ओटीटी जगत के मशहूर सितारे नजर आए। नवीन ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "चट मंगनी पट ब्याह!"
नवीन का नाम जब भी आता है तो 'एस्पिरेंट्स' और 'पिचर्स' जैसी मशहूर सीरीज याद आ जाती हैं। वहीं, कुछ दिनों पहले जी5 पर आए 'मिथ्या' के दूसरे सीजन में भी नवीन ने शानदार काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications











