सलमान के 'वर्जिन' बयान की तरह करण-एकता की डेटिंग न्यूज
मालूम हो कि इन दिनों फिल्मी गलियारों में खबर है कि करण जौहर और सुपर स्टार जितेन्द्र की बेटी एकता कपूर डेटिंग कर रहे हैं।
पिछले कई विवादित मसलों पर एकता ने सिर्फ औऱ सिर्फ करण जौहर के कहने पर चुप्पी साध ली थी जैसे कि अपनी फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा की रिलीजिंग डेट करण के ही कहने पर चेन्नई एक्सप्रेस से एक हफ्ते बाद रखी थी, हालांकि उनकी फिल्म फ्लॉप ही रही।
लेकिन किसी की ना सुनेने वाली एकता कपूर ने करण के ही कहने पर ऐसा असंभव काम किया था। जिसके बाद चर्चा गर्म हो गयी थी कि करण और एकता के बीच में रिश्ता केवल दोस्ती भर का नहीं है।
फिलहाल करण ने अपने रिश्ते पर सफाई दे दी है। करण ने यह भी कहा कि वह किसी टीवी शो का निर्देशन औऱ निर्माण नहीं कर सकते हैं क्योंकि वह एकता जैसे नहीं है जो फिल्में औऱ टीवी एक साथ बना पाये औऱ दोनों की क्वालिटी पर भी असर न पड़े।


Click it and Unblock the Notifications
