TV और फिल्मों की शूटिंग के लिए नियम होंगे सख्त: न Hug, न Kiss, नई गाइडलाइन की पूरी लिस्ट
कोरोना वायरस के चलते मनोरंजन जगत लंबे समय से ठप पड़ा है। फिल्मों और टीवी सीरियल दोनों की शूटिंग बंद है। तमाम प्रोजेक्ट टल गए तो सीरियल का रिपीट टेलिकास्ट हो रहा है। ऐसे में एंटरटेंनमेंट जगत पर अभी भी कोरोना का संकट लगातार मंडरा रहा है। पिछले दो महीने से प्रोडक्शन हाउस और पोस्ट प्रोडक्शन का काम बंद हैं। छोटे कलाकार और इंडस्ट्री में दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों की आफत बन पड़ी है।
इन तमाम आर्थिक तंगी और परेशानियों को देखते हुए थोड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है नए प्रोटोकॉल को फॉलो कर अब शूटिंग दोबारा शुरू की जा सकेंगी। प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने हाल में ही 37 पन्नों के नए दिशा निर्देश जारी किए हैं।

जिसके बाद कोविड19 और मौजूदा हालात को लेकर सावधानी बरतने की बातें लिखी गई हैं। ये सब प्रोटोकॉल ऐसे समय में आए हैं जब हाल में ही निर्माताओं की मीटिंग महाराष्ट्र सरकार के साथ हुई। वर्चुअल मीटिंग के बाद ये दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications