चुनौतिपूर्ण होते हैं टीवी शो : अमिताभ बच्चन

मुझे लगता है कि टीवी बहुत चुनौतिपूर्ण होती है और यहां काम करना कठिन भी होता है। कठिन इसलिए क्योंकि वहां पूर्व निर्धारित संवाद नहीं होते। ज्यादातर संवाद अचानक बोलने पड़ते हैं। मेरे जैसे आदमी के लिए जो हमेशा पहले से लिखे गए संवाद बोलता हो उसके लिए ये कार्यक्रम मुश्किल होते हैं।"
केबीसी के नए संस्करण के 11 अक्टूबर को अमिताभ के जन्मदिन वाले दिन से प्रसारित होने की संभावना है। वह कहते हैं, "मेरा विश्वास है कि चैनल 11 अक्टूबर से इसे प्रसारित करने के विषय में सोच रहा है। यदि ऐसा होता है तो हां, यह विशेष होगा। जन्मदिन हमेशा विशेष होते हैं।" एक बार फिर केबीसी के प्रस्तोता बनने का अवसर मिलने पर अमिताभ कहते हैं, "मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। चैनल बदलने के अलावा सिद्धार्थ बसु और उनकी टीम सहित ज्यादातर लोग पुराने ही हैं। दोबारा जाने-पहचाने चेहरों के साथ काम करना अच्छा है।"
अभिनेता सलमान खान को 'बिग बॉस' की मेजबानी का अवसर मिलने पर अमिताभ कहते हैं, "हां, कलर्स ने मुझे बताया था कि वह उनके जैसे किसी व्यक्ति को लेने जा रहा है। मुझे खुशी है कि उन्होंने सलमान को चुना। मैंने उन्हें 'दस का दम' शो में देखा है, वह मजाकिया हैं और शो में नवीनता लाते हैं। मैं सुनिश्चित हूं कि वह 'बिग बॉस' में भी अच्छा करेंगे। दर्शक उन्हें पसंद करेंगे साथ ही 'बिग बॉस' के घर में रहने वाली हस्तियों को भी वह पसंद आएंगे।"


Click it and Unblock the Notifications