टीवी एक्ट्रेस के हाथ लगी रणबीर कपूर की 4000 करोड़ की रामायण, निभाएगी ये दमदार आइकॉनिक किरदार

Surabhi Das In Ranbir Kapoor Ramayana: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' में अब एक टीवी एक्ट्रेस की एंट्री हो चुकी है। 4000 करोड़ के बजट वाली इस मेगा फिल्म से ये एक्ट्रेस बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। नितेश तिवारी का ड्रीम प्रोजेक्ट 'रामायण' अब कई कलाकारों के लिए अपने सपनों को साकार करने का मंच बनता जा रहा है। फिल्म की भव्य स्टारकास्ट को देखकर दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी इस फिल्म में अब एक टीवी एक्ट्रेस की एंट्री भी हो चुकी है। ये एक्ट्रेस 'रामायण' के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।
यह एक्ट्रेस असम से ताल्लुक रखने वाली 'नीमा डेन्जोंगपा' फेम सुरभि दास हैं। सुरभि भारत की सबसे बड़े बजट की फिल्म 'रामायण' से सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में उन्हें एक अहम किरदार के लिए कास्ट किया गया है, जिसकी पुष्टि खुद सुरभि ने की है।
'रामायण' में उर्मिला बनेंगी सुरभि दास
सुरभि दास फिल्म 'रामायण' में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार निभाते नजर आएंगी। फिल्म में लक्ष्मण का रोल अभिनेता रवि दूबे निभा रहे हैं और सुरभि उनके अपोजिट दिखाई देंगी। एक्ट्रेस ने सेट से अपने को-स्टार्स के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। टेली चक्कर को दिए एक इंटरव्यू में सुरभि ने कहा, "हां, मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं। यह एक बहुत ही छोटा रोल है, लेकिन मुझे इसका हिस्सा बनकर बेहद खुशी हो रही है।"
रणबीर कपूर के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?
इस दौरान सुरभि दास ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ अपने काम करने के अनुभव को साझा किया। रणबीर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "उनका ऑरा वाकई कमाल का है। वो बेहद ईमानदार कलाकार हैं, और उनकी एक्टिंग को देखकर बहुत कुछ सीखा जा सकता है। इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना मेरे लिए एक सौभाग्य की बात है और मैं खुद को बेहद खुशकिस्मत मानती हूं।"
एक्ट्रेस ने आगे बताया, "हम ज्यादा बातचीत नहीं कर पाए क्योंकि सेट पर उन्हें अपने किरदार में पूरी तरह डूबे रहना होता था। लेकिन हां, हमने एक-दूसरे से कुछ बात जरूर की। वो हर किसी से बड़े सम्मान के साथ पेश आते हैं, और मुझे लगता है कि यही एक अच्छे इंसान की पहचान है। शूटिंग के आखिरी दिन हमारी सामान्य बातचीत हुई, और उनके साथ इतने करीब से काम करना मेरे लिए एक बेहतरीन अनुभव रहा।"
साई पल्लवी को बताया 'बेहद प्यारी'
सुरभि ने 'रामायण' में सीता का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस साई पल्लवी को लेकर भी अपनी बात साझा की। उन्होंने कहा, "रणबीर की तुलना में मैंने साई पल्लवी के साथ ज्यादा वक्त बिताया। वो बेहद प्यारी और दिल से जुड़ने वाली इंसान हैं। कुल मिलाकर ये मेरे लिए एक समृद्ध और यादगार अनुभव रहा है, और अब मुझे फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।"


Click it and Unblock the Notifications











