..................... TV Actress Nupur Alankar Living in Himalayan Caves as Pitambar Ma Begs for Food After Losing Everything - Hindi Filmibeat

'शक्तिमान' की ये एक्ट्रेस बन गईं भिखारी! घोटाले ने छीन ली सारी दौलत, अब गुफाओं में बिताती हैं जिंदगी!

Nupur Alankar

Nupur Alankar life after quitting acting: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नूपुर अलंकार, जिन्होंने 'शक्तिमान' और 'दीया और बाती हम' जैसे सीरियल्स में काम किया है, आज एक बिल्कुल अलग जिंदगी जी रही हैं। उन्होंने अब शोहरत और आराम की जिंदगी छोड़कर संन्यास ले लिया है।

नूपुर अब हिमालय की गुफाओं में रहती हैं, उनके पास सिर्फ पांच जोड़ी कपड़े हैं और वे भीख मांगकर अपना गुजारा करती हैं।

हाल ही में टेली टॉक इंडिया को दिए इंटरव्यू में नूपुर ने अपनी जिंदगी की सच्चाइयों के बारे में बताया। अब वे 'पीतांबर मां' के नाम से जानी जाती हैं। उन्होंने बताया कि वे गुफाओं में रहती हैं, जहां चूहों के काटने और ठंड से होने वाली तकलीफें आम बात हैं। इसके बावजूद वे कहती हैं- 'यही असली शांति है, जहां बिलों और खर्चों की चिंता नहीं होती।'

PMC बैंक घोटाले से टूटी नूपुर की दुनिया

नूपुर ने बताया कि उनकी जिंदगी में बदलाव PMC बैंक घोटाले के बाद शुरू हुआ। इस घोटाले में उनका सारा पैसा फंस गया और घर की हालत खराब हो गई। इसी बीच उनकी मां गंभीर रूप से बीमार हो गईं और इलाज के लिए पैसे नहीं थे। बाद में उनकी मां और बहन का निधन हो गया। इन हादसों ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया।

'अब जिंदगी बहुत आसान हो गई है'

संन्यास लेने के बाद की जिंदगी के बारे में नूपुर ने कहा- 'पहले मुझे बिजली-पानी के बिल, कपड़े, लाइफस्टाइल और खाने-पीने का बहुत ध्यान रखना पड़ता था। अब मुझे इन चीजों की चिंता नहीं है। साल में कुछ बार भिक्षा मांगती हूं और जो मिलता है, उसे भगवान और अपने गुरु के साथ बांटती हूं। इससे अहंकार खत्म होता है।'

उन्होंने बताया कि उनके पास सिर्फ चार-पांच कपड़े हैं। 'आश्रम में आने वाले लोग कभी-कभी कपड़े दे जाते हैं, वही मेरे लिए काफी होते हैं।'

पैसे की तंगी ने किया मजबूर

नूपुर ने 2019 में टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया था कि जब PMC बैंक घोटाला हुआ, तो उनके घर में एक पैसा नहीं बचा था। 'सारे अकाउंट फ्रीज हो गए थे। मुझे अपने गहने बेचने पड़े। एक्टर दोस्तों से 3,000 से 50,000 रुपये तक उधार लेना पड़ा। कोई नहीं जानता था कि यह मुसीबत कब खत्म होगी।'

उन्होंने कहा, 'मैंने हमेशा टैक्स भरे, लेकिन फिर भी मुझे ऐसी सजा क्यों मिली? मुझे तो घर गिरवी रखने की नौबत आ गई थी। बाकी बैंकों से जो पैसा था, वो भी PMC में ही चला गया।'

पूरी तरह से आध्यात्मिक जीवन जीती हैं

इन घटनाओं के बाद नूपुर ने दुनिया से रिश्ता तोड़ लिया। वे पहले से ही भगवान में विश्वास रखती थीं, लेकिन 2022 में उन्होंने पूरी तरह संन्यास लेने का फैसला किया। उनके पति और परिवार ने भी उनके इस फैसले को एक्सेप्ट किया।

अब नूपुर हिमालय की गुफाओं में रहकर ध्यान और साधना करती हैं। उन्होंने कहा- 'मैं अब सुकून में हूं। मुझे अब किसी चीज की कमी नहीं लगती। मैं चाहती हूं कि लोग भी सरल जीवन जिएं और भगवान से जुड़ें।'

Read more about: nupur alankar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X