..................... Tv actress arti singh seeking blessings at kashi vishwanath before wedding - Hindi Filmibeat

शादी का पहला कार्ड लेकर महादेव की नगरी पहुंची आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर में लिया आशीर्वाद

arti singh

टीवी की मशहूर अभिनेत्री और रियलिटी शो बिग बॉस 13 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी आरती सिंह जल्दी ही शादी करने वाली है। उनकी शादी की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। आरती सिंह की घर की तस्वीरें भी कुछ दिन पहले सामने आई थी। उनका घर बिल्कुल दुल्हन की तरह सजा हुआ नजर आया और अब उनकी कुछ नई तस्वीरें सामने आई है।

दरअसल आपको बता दें की आरती सिंह अपनी शादी से पहले भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए काशी विश्वनाथ पहुंच चुकी है। उनकी तस्वीर में उनकी शादी का कार्ड भी नजर आया। बता दें कि आरती सिंह और दीपक चौहान 25 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है और इसमें वह अकेले नजर आई।

आरती सिंह को काशी विश्वनाथ के दर्शन करते हुए देखा गया। यह फोटो मंदिर का है और उनके हाथ में शादी का कार्ड भी नजर आ रहा है। आरती को रेड कलर की ड्रेस और हाथों में चूड़ियां पहने हुए देखा जा रहा है। आरती और दीपक की शादी की रस्मों को 23 अप्रैल को शुरू किया जाएगा। बता दें कि आरती सिंह के होने वाले पति दीपक चौहान एक एक्टर नहीं बल्कि एक बिजनेसमैन है।

आरती सिंह ई-टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान बता चुकी है कि "मैं और दीपक एक प्राइवेट मैच मैच मेकर्स के जरिए मिले। हमारी अरेंज मैरिज है और बीते साल जुलाई में हम दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। लेकिन न्यू ईयर पर दीपक ने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया।" अब दोनों ही जल्दी शादी करने वाले हैं।

Read more about: arti singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X