Must Watch: टीवी के सितारे जो बन गये बॉलीवुड स्टार्स
हर कलाकार की इच्छा होती है कि वो बॉलीवुड कैनवस का एक चर्चित चेहरा बनें वो भी स्टार बन जायें। लोग उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए , उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेकरार दिखें.. लेकिन ऐसा हो पाना आसान नहीं है और ऐसा सबके साथ हो, वो भी संभव नहीं है।
लेकिन टीवी की दुनिया के कुछ सितारें ऐसे हैं जिन्होंने टीवी के जरिये ही अपना अभिनय करियर शुरू किया और आज वो बॉलीवुड के लिए माइल स्टोन बन गये।
शाहरूख ने अपना करियर दूरदर्शन के हिट सीरयल फौजी से
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है अभिनेता शाहरूख खान का, जिन्होंने अपना फिल्मी करियर शुरू किया था डीडी के हिट सीरयल फौजी के छोटे से किरदार से लेकिन तब किसी को यह अंदाजा भी नहीं था कि यह छोटा सा किरदार करने वाला हीरो बॉलीवुड का बादशाह बन जायेगा।
इसी तरह बॉलीवुड की चौथी खान कही जाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन ने भी शायद कभी नहीं सोचा होगा कि हम पांच जैसे कॉमेडी शो के जरिये टीवी की दुनिया में तहलका मचाने वाली विद्या एक दिन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल अवार्ड अपने नाम कर लेगी।
लेकिन शाहरूख और विद्या जैसे सितारों की कामयाबी के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। इन दोनों ने अपनी लगन और कामयाबी से साबित कर दिया कि छोटा पर्दा और बड़े पर्दे में कोई अंतर नहीं होता है, बस आपका इरादा नेक और सहीं दिशा में हो तो कामयाबी आपके कदम खुद चूमेगी।
आईेये जानते हैं उन सितारों के बारे में जो टीवी के जरिये बॉलीवुड पहुंचे...


Click it and Unblock the Notifications