PIC: कुमार विश्वास को जन्मदिन की बधाई देने पहुंची टीवी स्टार स्मिता बंसल
स्मिता बंसल ने हाल ही में अफवाहों पर लगाम लगाते हुए कहा कि उन्होंने आप जॉइन नहीं की है। हालांकि उन्होंने ये कुबूल किया कि वो अरविंद केजरीवाल के कदम की सराहना करती है और उन्हें पूरी तरह सपोर्ट करती हैं।

स्मिता आप नेता कुमार विश्वास के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंची जिसके बाद उन्होंने एक फोटो ट्वीट किया। कुमार विश्वास 10 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। दिल्ली चुनाव में आप के नतीजे और दिल्ली में आप की अप्रत्याशित जीत शायद उनके लिए जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा होगा।
गौरतलब है कि स्मिता हाल ही में आप का प्रचार करने के लिए दिल्ली में थी। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं जानती हूं कि ये अफवाहें कुछ समय से उड़ रही हैं लेकिन राजनीति की तरफ मेरा कोई झुकाव नहीं है। मैं सिर्फ एक जिम्मेदार नागरिक हूं। तो मैं साफ कर देती हूं कि मैं राजनीति में नहीं आई हूं, मैं सिर्फ अरविंद केजरीवाल की कोशिशों को सपोर्ट कर रही हूं। जिस तरह हमारा देश महिलाओं के लिए असुरक्षित होता जा रहा है, उसने मेरे दिमाग में कई तरह के डर को जन्म दे दिया है। मैं अपनी बेटी को ऐसे असुरक्षित माहौल में जीने और पलने नहीं दे सकती।


Click it and Unblock the Notifications











