Jawan में शाहरुख़ खान संग आए नज़र, फिर भी इस एक्टर को नहीं मिल रहा काम, बोले- मैंने सोचा नहीं था कि...

jawan eijaz khan

Eijaz Khan Shocking Revelation About Jawan: एजाज खान टीवी इंडस्ट्री के एक जाने-माने एक्टर हैं और आपको बता दें कि उन्होंने काफी सारे पॉपुलर सीरियल्स और फिल्मों में भी काम किया है। इन दिनों वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे हैं। जल्दी ही उन्हें दिव्यांका त्रिपाठी के साथ वेब सीरीज अदृश्यम में भी देखा जाने वाला है। हाल ही में उन्हें शाहरुख खान की फिल्म जवान में देखा गया।

लेकिन अब एजाज खान ने शाहरुख खान के साथ में स्क्रीन शेयर को लेकर काफी कुछ कहा है। दरअसल एक्टर से एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान और एटली के साथ में काम करने के एक्सपीरियंस को लेकर सवाल किया गया था। उनसे पूछा गया कि इन फिल्मों में काम करने के बाद उनके जीवन में क्या बदलाव आए।

एजाज खान ने इस पर बात करते हुए कहा कि "जवान में काम करने पर मुझे काफी तारीफ मिली। दर्शकों ने भी मुझे काफी पसंद किया। मेरा छोटा सा रोल होने के बावजूद भी मैं दर्शकों को इंटरटेन कर पाया। शाहरुख खान सर, एटली और विजय सेतुपति जैसे सितारों के साथ में काम करने का मौका मिला। सबके साथ बहुत मजा आया। लेकिन जैसी मुझे उम्मीद थी वैसा काम नहीं मिला।"

एजाज खान ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मुझे लगा था कि अब तो हो गया। मुझे काम मिलने लगेगा और कॉल भी आएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कुछ अच्छे रोल के लिए कॉल आए थे। जो मुझे पसंद आए उन्हें मैंने एक्सेप्ट कर लिया। मैं कभी भी एक साथ बहुत सारी चीजें नहीं उठाता। मैं एक वक्त पर एक ही प्रोजेक्ट पर फोकस करता हूं। मेरे पिता हमेशा कहते थे कि ज्ञान बर्बाद नहीं जाता और इसीलिए आज नहीं तो कल आपको आपके काम का क्रेडिट जरूर मिलेगा।"

More from Filmibeat

Read more about: vijay sethupathi shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X