Samay Raina के सपोर्ट में उतरे Aly Goni, बोले- उसने बहुत मेहनत की है और...

Aly Goni Supports Samay Raina: समय रैना इस समय अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। शो में रणवीर इलाहबादिया द्वारा दिए गए अश्लील कमेंट से वह काफी विवादों में आ गए हैं। दरअसल रणवीर इलाहबादिया द्वारा पेरेंट्स की इंटिमेट लाइफ को लेकर अश्लील बयान दे दिया गया था और लगातार अब रणवीर इलाहबादिया और समय रैना की क्लास लगाई जा रही है।
हालांकि जैसे ही विवाद बढ़ता हुआ दिखाओ वैसे ही रणवीर इलाहबादिया द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए माफी मांग ली गई। लेकिन उनके माफी मांगने के बावजूद भी यह विवाद बढ़ता चला जा रहा है। रणवीर ने माफी वाले वीडियो में कहा था की कॉमेडी उनका जोन नहीं है और उन्होंने जो भी कहा उसके लिए वह माफी भी मांग चुके हैं।
वहीं दूसरी तरफ अगर हम समय रैना की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट के सारे वीडियो भी डिलीट कर दिए हैं। लेकिन अब समय के सारे वीडियो डिलीट कर देने के बाद में टीवी एक्टर अली गोनी ने रिएक्शन दिया है और कॉमेडियन का सपोर्ट भी किया है।
अली गोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "सब ने समय रैना को इंडियाज गॉट लेटेंट के सारे वीडियो डिलीट करने पर मजबूर कर दिया। यह बिल्कुल भी सही नहीं है। सिर्फ एक एपिसोड ही डिलीट होना चाहिए था। समय द्वारा इस शो को आगे बढ़ाने के लिए बहुत मेहनत की गई थी। जहां कुछ दिन पहले तक हर कोई उनकी तारीफों के पुल बांध रहा था। अब हर कोई अचानक से उनके खिलाफ हो गया है।"
समय रैना ने भी बुधवार के दिन एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि "जो भी कुछ हुआ है उसको हैंडल करना बहुत ज्यादा मुश्किल है। मैंने इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी वीडियो अपने चैनल से हटा दिए हैं और मेरा सिर्फ एक ही उद्देश्य था कि लोगों को हंसाया जाए। मैं सभी एजेंसीज के साथ में भी पूरी तरीके से कॉपरेट करूंगा। मैं इस बात की पूरी कोशिश करूंगा कि उनकी पूछताछ ठीक से हो। शुक्रिया।"


Click it and Unblock the Notifications











